मुंबई, 17 जून: गायक गुंजन सिंह का नया भोजपुरी गाना पिया पाउडरवा लेले आइहा आज रिलीज हो गया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

गाने की थीम भोजपुरी प्रदेश में पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर है, जिसमें पत्नी गर्मी से परेशान होकर पाउडर की मांग करती है। गुंजन सिंह ने इसे गाने के रूप में भुनाया है, जो अब वायरल भी हो रहा है। गाना बेहद सुरीला और दिलचस्प है। यही वजह है गाना रिलीज होने के बाद से व्यूज तेजी से आगे बढ़ रहा है।

गुंजन सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि गाना पिया पाउडरवा लेले आइहा आप सबके बीच है। इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। यकीनन आप भी इस भीषण गर्मी में हलकान होते होंगे। ऐसे में पाउडर आपके लिए राहत के काम करता है। हमने समय के अनुसार यह गाना बनाया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी गाने अब एक से बढ़ कर आ रहे हैं। लोग ऐसे गाने सुनना भी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि गुंजन सिंह के साथ इस गाने में अपनी सुमधुर आवाज शिल्पी राज ने दी है। गाने में दोनों की केमेस्ट्री निखर कर आ रही है। इसी वजह से जानकारों का मानना है कि यह गाना अभी और धमाल मचाएगी।

वैसे, हम आपको बता दें कि गाने में गुंजन सिंह और शिल्पी राज हैं। गीतकार अमन अलबेला और संगीतकार पप्पू भाई हैं। निर्देशक सुशांत सिंह एवं कुमार चंदन हैं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *