नई दिल्ली, 07 फरवरी: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पर सभी विधानसभाओं का बूथवार मतदान के प्रतिशत शा आंकड़ा अपलोड नहीं करने का आरोप लगाया है।

आप के संयोजक केजरीवाल ने एक पर पोस्ट कर लिखा, “चुनाव आयोग ने कई बार अनुरोध करने के बावजूद फॉर्म 17सी और हर विधानसभा में हर बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या अपलोड करने से इनकार कर दिया है।”

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने transparentelections.in नामक एक वेबसाइट बनाई है। उन्होंने दावा किया है कि इस बेवसाइट पर उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी 17सी फॉर्म की प्रतियां अपलोड कर दी हैं। इस फॉर्म में हर बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा ब्योरा है।

केजरीवाल ने कहा कि वह दिनभर हर विधानसभा और हर बूथ का डेटा सारणीबद्ध प्रारूप में भी पेश करेंगे ताकि हर मतदाता इस जानकारी तक पहुंच सके। यह कुछ ऐसा है जो चुनाव आयोग को पारदर्शिता के लिए करना चाहिए था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *