Highlights

नई दिल्ली, 29 मार्च: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शुक्रवार को एक वॉट्सऐप अभियान शुरू किया और लोगों से अपने पति का समर्थन करने की अपील की जो दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं।

सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि उनके पति ने देश में ‘सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों’ को चुनौती दी है। उन्होंने लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री का समर्थन करने को कहा है।

उन्होंने एक वॉट्सऐप नंबर जारी कर कहा कि लोग आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक के लिए अपने आशीर्वाद, प्रार्थनाएं या अन्य कोई संदेश भेज सकते हैं और वह अपने पति तक उन्हें पहुंचा देंगी।

केजरीवाल को ईडी ने धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और बृहस्पतिवार को एक अदालत ने ईडी की उनकी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *