मुंबई, 28 जून : बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। वह 42 वर्ष की थी। बताया जा रहा है कि 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत मुंबई मे एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात में वर्ष 1982 में हुआ था। शेफाली शुरुआत से ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थीं, इसलिए मौका मिलते ही वह अपने सपने पूरे करने के लिए गुजरात से मुंबई आ गईं। यहां आकर उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम भी किया।शेफाली ने वर्ष 2005 में सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री हासिल की। अपने इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान उन्हें संगीत एल्बम में काम करने का अवसर मिला।

शेफाली जरीवाला ने 2002 में रिलीज हुए रीमिक्स गाने ‘कांटा लगा’ के म्यूजिक वीडियो से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी। इस गाने ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिलाया और यह गाना उस समय लोगों कि जुबान पर था। उनके बोल्ड लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गाने की सफलता के बाद शेफाली ने कई अन्य म्यूजिक वीडियोज, रियलिटी शोज, और फिल्मों में भी काम किया।शेफाली जरीवाला ने सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी छोटी लेकिन अहम भूमिका निभाई थी। इसी दौरान वर्ष 2004 में उन्होंने मीत ब्रदर्स वाले संगीत निर्देशक हरमीत सिंह से शादी की।यह शादी भी काफी चर्चित रही. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त नहीं चला और 2009 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की।

शेफाली ने ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ में अपने पति, अभिनेता पराग त्यागी के साथ हिस्सा लिया। वर्ष 2019 में शेफाली ‘बिग बॉस 13’ में बतौर प्रतिभागी नजर आईं, जहां उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।शेफाली के अचानक निधन की खबर ने मनोरंजन इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *