नई दिल्ली, 04 मई : करावल नगर क्षेत्र की गलियों में भाजपा प्रत्याशी सांसद मनोज तिवारी का जबर्दस्त स्वागत हुआ। आलम यह था कि लोग अपने घरो की छतों से उनके काफिले पर पुष्प वर्ष कर रहे थे। नजारा देख मनोज तिवारी भाव विभोर हो गए। लोग नारे लगा रहे थे अबकी बार चार सौ पार। इस बारी मनोज तिवारी, जो राम को लाए हैं हम उनको लायेगें आदि। मनोज तिवारी हाथ जोड़ जनता का अभिवादन करते रहे। उनके साथ भाजपा कार्यकताओं की मजबूत टीम थी।

मनोज तिवारी ने पश्चिमी करावल नगर में गली-गली जाकर जन समर्थन किया अपील की तो कई सामाजिक बैठकों में उपस्थित हजारों लोगों से तीसरी बार मोदी सरकार को बनाने के लिए जन समर्थन मांगा इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट निगम पार्षद मास्टर सत्यपाल सिंह भाजपा नेता उषा देवरानी शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस उसे बे मेल गठ जोड़ के साथ चुनाव मैदान में है जिनका आपसी रिश्ता नदी के दो किनारो की तरह है जिनके विचारआपस में नहीं मिलते कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है और कम्युनिस्ट विचारधारा में विलीन हो गई है हम राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहें हैं और कांग्रेस प्रत्याशी की विचारधारा आतंकवादियों पर आधारित है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण केंद्रीय विद्यालय का निर्माण यमुना रिवर फ्रंट मीत नगर सबोली हाल्ट फ्लाईओवर मेट्रो फेज 4 मेट्रो फेस 3 पार्क एवं झीलों का निर्माण और मोदी सरकार की जनहित को समर्पित योजनाएं हमारे वोट की अपील का आधार है तो कांग्रेस का प्रत्याशी कहता है कि तुम कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा। जनता जनार्दन है और सही समय पर सही व्यक्ति को आशीर्वाद देगी

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *