कच्छ, 26 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 26 मई से अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। जहां एक ओर देश को 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं मिलने जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन सिंदूर` की गूंज भी पूरे गुजरात में सुनाई दे रही है। पीएम मोदी का वडोदरा में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा पहुंचकर अपने दौरे की शुरुआत की जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। शहर भर में ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर, कटआउट और झांकियों के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम किया गया। महिलाओं ने पीएम का स्वागत लाल साड़ी और मांग में सिंदूर के साथ किया, जिससे इस अभियान को जनसमर्थन मिला।

9000 एचपी रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी देश के पहले 9000 हॉर्स पावर वाले इलेक्ट्रिक रेल इंजन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह इंजन भारतीय रेलवे की मालवाहन क्षमता** को और अधिक सशक्त बनाएगा। रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं का कुल मूल्य 23,692 करोड़ रुपये होगा।

कई परियोजनाओं का करेगें शिलान्यास

वह शहरी विकास, स्वास्थ्य और जल आपूर्ति से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मोदी पीएमएवाई के तहत 22,000 से अधिक आवास इकाइयों को भी समर्पित करेंगे। वे स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत गुजरात में शहरी स्थानीय निकायों को 3,300 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी करेंगे।

भुज और अहमदाबाद में रोड शो

पीएम मोदी दोपहर 2 बजे भुज और शाम 6:30 बजे अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। अहमदाबाद में रोड शो सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंदिरा ब्रिज तक होगा। इस दौरान सेना के उपकरणों की झांकियां, ब्रह्मोस मिसाइल, राफेल की प्रतिकृतियां और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां लोगों को प्रेरित करेंगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *