नई दिल्ली, 16 जून: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शुक्रवार को नोरू की भारत में उच्चायुक्त मार्लन ईनेम्विन मोसेस ने मुलाकात की और दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं की यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर हुई। श्री धनखड़ और सुश्री मोसेस ने दोनों देशों के बीच नजदीकी और मित्रवत् संबंधों को और सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आपसी भागीदारी को और बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *