पटना, 15 जून : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में बिहार में मधेपुरा जिले के पथराहा गांव के रहने वाले सेना के हवलदार पवन कुमार के शहीद होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदन व्यक्त की है।

नीतीश ने शोक संदेश में कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शाक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने कहा कि शहीद जवान के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य अनुग्रह अनुदान दिया जायेगा। साथ ही शहीद जवान पवन कुमार का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *