नई दिल्ली, 05 मई: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दक्षिण दिल्ली से गठबंधन के प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में रविवार शाम को रोड शो कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल गए। जेल में उनकी इंसुलिन बंद कर दी। उनका शुगर 300 से ऊपर चला गया। ऐसे तो उनकी किडनी, लिवर सब खराब हो जाता। बड़ी मुश्किल से कोर्ट में जाकर परमिशन लेकर इंसुलिन दी गई। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं। उन्हें कोई नहीं झुका सकता, कोई नहीं तोड़ सकता। भारत मां के वह सच्चे लाल हैं। आज भारत मां की बेटी आपसे विनती करती है कि इस देश को बचा लो। लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। आप सबको आप सबको अपनी वोट की ताकत को समझना है। 25 मई को आप सभी वोट करने जाएंगे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *