छपरा (सारण)। सारण जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन पदाधिकारी सारण श्री सर्वेश कुमार संभव के नेतृत्व में दिनांक 2–3 फरवरी की मध्य रात्रि एवं 3 फरवरी को स्थानीय थाना के सहयोग से जिले के विभिन्न इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के तहत दरिहरा थाना क्षेत्र समेत कई स्थानों पर अवैध रूप से खनिज के खनन और परिवहन में लिप्त वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान बिना वैध ई-चालान, बिना खननसॉफ्ट रजिस्ट्रेशन और पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए।

कार्रवाई का विस्तृत विवरण

1. अवैध परिवहन पर शिकंजा

दरिहरा थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के बालू ले जा रहे 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिरोपित दंड: 5.30 लाख रुपये

2. बिना ई-चालान 10 चक्का वाहन जब्त

एक 10 चक्का वाहन बिना ई-चालान के खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिरोपित दंड: 8.25 लाख रुपये

3. दरिहरा बालूघाट पर बड़ी कार्रवाई

दरिहरा बालूघाट की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं—

  • बिना खननसॉफ्ट रजिस्ट्रेशन (KS No.) के चालान निर्गत करते पाए गए 02 वाहन, दंड:2 लाख रुपये
  • बालूघाट पर समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं पाई गई ,दंड:50 हजार रुपये
  • जांच में लगभग 3000 CFT अवैध उजला बालू जब्त किया गया।

साथ ही, ईसी (Environmental Clearance) क्षेत्र से बाहर एवं निर्धारित गहराई से अधिक खनन किए जाने की पुष्टि हुई। अधिरोपित दंड: 62.46 लाख रुपये

कार्रवाई का सारांश

  • प्राथमिकी दर्ज:01
  • जब्त वाहन:3 ट्रक, 5 ट्रैक्टर
  • अवैध भंडारण: 3000 CFT उजला बालू
  • कुल अधिरोपित दंड: 76.01 लाख रुपये

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिज माफियाओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *