नई दिल्ली, 31 मार्च: दिल्ली के रामलीला मैदान में जब केजरीवाल की पत्नी शराब घोटाले के आरोपी अपने पति अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्षी एकता का प्रदर्शन करने का मंचन कर रही थी ठीक उसी समय करावल नगर के सादतपुर वार्ड में सांसद मनोज तिवारी आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और मोहल्ला सुधार समिति के अध्यक्ष पारस झा सहित उनके दर्जनों साथियों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया को पूरा कर रहे थे।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट निगम पार्षद नीता बिष्ट जिला महामंत्री राजकुमार झा भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल पूर्वांचल मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल झा मंडल अध्यक्ष कालीचरण शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक गौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक जन्म जिस रामलीला मैदान में स्वराज के आंदोलन से हुआ था आज इस रामलीला मैदान में उनके विचार का श्राद्ध कर्म उसी उत्साह के साथ उन लोगों की मौजूदगी में हो रहा है जिन्हें इसी मंच से खड़े होकर केजरीवाल घर भ्रष्टाचारियों की उपाधियां बांट रहे थे मंच वही था पर विचार दफन था केजरीवाल गायब थे उनकी पत्नी तथाकथित उन्ही भ्रष्टाचारियों के बीच में बैठकर भ्रष्टाचार के आरोपी अपने पति केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आंसू बहा रही थी ।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने करावल नगर के विकास में रुकावट डालने के लिए हर तरकीब की और यहां के लोगों का जीवन बद से बदतर जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सिपाही के रूप में हमने उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों के स्तर को उठाने के लिए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे मेट्रो फेज 4 केंद्रीय विद्यालय खजूरी खास जैसी सुविधाएं धरातल पर लाया उन्होंने कहा दिल्ली से देहरादून आप लोग ढाई घंटे में पहुंचेंगे तो वही आपकी घर की कीमत दोगुनी हो गई है और आपके क्षेत्र के लोग करोड़पति हो गए हैं जिस तरह पारस झा और उनके साथियों का मोह केजरीवाल की नीतियों से भंग हुआ है वैसे ही दिल्ली की जनता भी केजरीवाल की भ्रष्ट नीतियों से निजात चाहती है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *