Headline
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है भाजपा: विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली में फिलहाल लागू नहीं होगा आयुष्मान भारत योजना, उच्च न्यायालय के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
भ्रष्टाचार से निपटने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की भर्ती को प्राथमिकता दी जाएगी: लोकपाल प्रमुख
अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए की घोषणा, सरकार बनने के बाद बस में सफर रहेगा फ्री
राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे; मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं, कहा- ‘केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’
शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, दिल्ली में जीत का दावा
मुंबई: सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
यात्रा को आसान बनाना भारत की एक बड़ी प्राथमिकता हैः मोदी
दिल्ली ने किया रघुकुल नायक श्री राम रामलीला का अनुभव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने, दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचीं

टोक्यो/नई दिल्ली, 11 मई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सुबह जापान पहुंची। जापान और मार्शल आईलैंड के भारतीय राजदूत सिबी जार्ज ने सीतारमण का टोक्यो के हनेडा हवाईअड्डे पर स्वागत किया।

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट कर दी जानकारी में बताया कि सीतारमण दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वित्त मंत्री को जापान के निगाता में होने वाली जी-7 समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में शामिल होंगी। मंत्रालय के मुताबिक इस बैठक में भारत को भी आमंत्रित किया गया है।

मंत्रालय के मुताबिक अपनी जापान यात्रा के दौरान सीतारमण अन्य देशों के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी। इसके साथ ही वह कारोबारियों और निवेशकों की गोलमेज बैठक में भी शामिल होंगी। इस दौरान सीतारमण टोक्यो में निवेशकों और उद्योग जगत के लोगों को भी संबोधित करेंगी। इसके अलावा वह वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक में ‘कल्याण के लिए आर्थिक नीति’ पर एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगी। उल्लेखनीय है कि जी-7 दुनिया के 7 प्रमुख औद्योगिक देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका का मंच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back To Top