नई दिल्ली, 15 सितंबर : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को सुचारु रुप से चलाने के लिए आज समन्वय कमेटी बनाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि पूर्व छात्र नेता श्री अनिल भारद्वाज, नीरज बसौया, कमलकांत शर्मा, अमित मलिक व जयकरण चौधरी इसके सदस्य होंगे। यह कमेटी छात्र संघ चुनाव का संचालन करेगी।

श्री लवली आज राजीव भवन में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई उम्मीदवारों के पक्ष में बड़ी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। सभा में अखिल भारतीय एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, मंगतराम सिंघल, किरण वालिया, दिल्ली नगर निगम के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर पूर्व विधायक जय किशन, सुरेन्द्र कुमार, भीष्म शर्मा, वीर सिंह धींगान के अलावा श्रीमती अमृता धवन सहित सभी छात्र नेता भी मौजूद थे। श्री लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के चारों उम्मीदवारों हितेष गुलिया, (अध्यक्ष) अभी दहिया (उपाध्यक्ष) यक्षना शर्मा (सचिव) शुभम चौधरी (सह सचिव) का परिचय कराया।

अरविन्दर सिंह ने आगामी छात्र संघ चुनाव में सभी चारों उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए पढाई के लिए अनुकूल माहौल बनाने व महिला सुरक्षा व हॉस्टल जैसे मुद्दों पर पूर्व में ए.बी.वी.पी. पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने कभी भी दिल्ली में छात्र हितों के लिए काम नही किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक भी नया कॉलेज या विश्वविद्यालय नही बनाया गया जिसके लिए राज्य व केन्द्र दोनो सरकारें जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यू-स्पेशल बसे तो नदारद है, यहां कि गुरु गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत भी कोई कॉलेज नही बनाया। जबकि कांग्रेस शासन में 5 नए विश्वविद्यालय बनाए गए थे। कम्युनिकेशन कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज ने बताया कि बैठक में जिला व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व पूर्व छात्र नेता मौजूद थे। मंच का संचालन श्री अनिल भारद्वाज ने किया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *