मुंबई, 05 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आयेगी। करण जौहर निर्मित-निर्दशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।

ट्रेलर में अनन्या पांडे भी नजर आ रही है। ट्रेलर में अनन्या पांडे की एक छोटी सी झलक देखने को मिली है। एक क्लिप में अनन्या और रणवीर एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें रणवीर शिमरी जैकेट के साथ टी-शर्ट और शिमरी पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अनन्या रेड शिमरी आउटफिट में नजर आ रही है। गाने के दौरान दोनों एक क्लब में डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *