पटना, 21 अक्टूबर: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिहार केसरी स्व. डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को राजकीय समारोह का आयोजन पटना में मुख्य सचिवालय प्रांगण में स्थित डाॅ. सिंह के प्रतिमा स्थल के निकट की गई। इस अवसर पर राज्यपाल श्री आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बिहार केसरी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *