Highlights

नई दिल्ली, 22 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान इज़रायल संघर्ष में अमेरिका के हमले के बाद रविवार की दोपहर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से टेलीफोन पर बात की और संघर्ष के बढ़ने पर चिंता जताने के साथ ही सभी पक्षों से संवाद एवं कूटनीति से समाधान खोजे जाने पर बल दिया।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा, “ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से बात की। हमने वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। हाल की वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की।” प्रधानमंत्री ने कहा, “क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को शीघ्र बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने, संवाद एवं कूटनीति के हमारे आह्वान को दोहराया।”

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *