नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव के पावन पर्व पर वाल्मीकि चौधरी सरपंच कमेटी (दिल्ली प्रदेश) व महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी (दिल्ली प्रदेश) के तत्वावधान में आज हर वर्ष की भांति लाल किले से विशाल शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, विशेष रुप से उपस्थित थे।

अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोठीया अस्वस्थता के कारण नहीं आ पाए, उन्होंने अपनी ओर से समाज को शुभकामनाएं दी। दिल्ली के पूर्व सांसद व पूर्व विधायक उपस्थित थे। उन्होंने महर्षि के चरणो में पुष्पांजलि अर्पित की। शोभा यात्रा के संरक्षक श्री जय किशन पूर्व विधायक सहित कमेटी के पदाधिकारियों प्रधान चौधरी रमेश, चौधरी दुर्गादास, चौधरी कमर सिंह, चौधरी बोला पहलवान, चौधरी ओम प्रकाश, चौधरी लाल चंद रूखड़, चौधरी महेंद्र सिंह, सहित भारी संख्या में महर्षि वाल्मीकि के अनुयायी उपस्थित थे। महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित झांकियों सहित शोभा यात्रा लाल किले से शुरु होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक वाल्मीकि मंदिर पंचकुइयां रोड़ पर समाप्त हुई।

सबसे पहले कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री सोनिया गांधी ने वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंडल को 24 अकबर रोड़ कांग्रेस मुख्याले बुलाया और वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक श्री जय किशन के साथ रामकुमार बिड्लान, राजकुमार घिगान, ननवा राम प्रधान, बालकिशन बाली, मोहन पहलवान, ईश्वर बागड़ी, सुनील बागड़ी, हरी पाल सांगवान, ओम ढिगान, राज कुमार ढिगान, राजेश ढकोलिया, जे. पी. सिंह, विजय एन. डी. एम. सी., अनिल मित्तर, किशन बुराड़ी, राजेंद्र भजनी, ब्रहम ढिगिया, राजेश ढिकोलिया, डॉ. मुनीष पाल, कृष्ण बूराड़ी, ओम पाल ढिगांन आदि शामिल थे। पूर्व विधायक श्री जय किशन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि आदि पुरुष महर्षि वाल्मीकि हम सभी के आराध्य हैं और रामायण जैसे ग्रन्थ की रचना करके उन्होंने हमें बुराई पर सच्चाई की विजय का संदेश दिया है। हम कुरीतियों को छोड़कर उनके दर्शाए मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें लगन और मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दलितों का शोषण किया है, विशेषकर वाल्मिकी समाज का। आज दिल्ली में सफाई कर्मचारियों “का शोषण हो रहा है। सफाई का काम ठेके पर दिया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन को कई वर्ष हो गए हैं और स्वच्छता कर्मचारी ही दुःखी है समस्त वाल्मीकि समाज के सीनियर बुद्धिजीवियों ने सह सम्मति से प्रस्ताव पास किया कि भाजपा के केन्द्रीय मंत्रियों, ऐसे सांसद, विधायक, मंत्रियों का बहिष्कार किया जाएगा, जिन्होंने समाज के लिए कुछ नहीं किया व अपने संसाधन मजबूत किए। श्री जय किशन ने कार्यक्रम में आए सभी अनुयायियों तथा कार्यक्रम के आयोजन में भागीदारी करने वाले संगठनों तथा उनके पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *