भोपाल, 04 जून: लोकसभा चुनाव के तहत मतगणना शुरु होने के शुरुआती तीन घंटों में सामने आए रुझानों के अनुसार मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए है।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए सुबह लगभग 11 बजे तक आए रुझानों के अनुसार इंदौर सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर ललवानी सर्वाधिक लगभग चार लाख से ऊपर के मतों से अन्य प्रत्याशियों से बढ़त बनाए हुए हैं। गुना से पार्टी प्रत्याशी लगभग साढ़े तीन लाख मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी से आगे बने हुए हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो संसदीय क्षेत्र से अपने निकटतम प्रत्याशियों से लगभग ढ़ाई लाख मतों से आगे बने हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय सीट पर लगभग सवा तीन लाख मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के विवेक साहू कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ से लगभग 94 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र पर कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भाजपा के रोडमल नागर से लगभग एक लाख 40 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं बालाघाट से भाजपा की भारती पारधी लगभग देा लाख मतों से, बैतूल से डीडी उइके लगभग ढ़ाई लाख मतों से, भिंड से संध्या राय लगभग एक लाख 34 हजार मताें से, भोपाल से आलोक शर्मा लगभग डेढ़ लाख मतों से, दमोह से राहुल सिंह लोधी लगभग एक लाख 83 हजार मतों से अपने निकटतम प्रत्याशियों से बढ़त बनाए हुए हैं। देवास से पार्टी प्रत्याशी महेंद्र सिंह लोधी शुरुआत से ही अन्य प्रत्याशियों से बढ़त बनाए हुए हैं। वे सुबह 11 बजे तक लगभग तीन लाख 65 हजार मतों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

धार से सावित्री ठाकुर लगभग दो लाख 38 हजार मतों से, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह लगभग एक लाख मतों से, होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी लगभग डेढ़ लाख मतों से, जबलपुर से आशीष दुबे लगभग एक लाख 66 हजार मतों से, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल लगभग दो लाख मतों से, खरगोन से गजेंद्र पटेल लगभग दो लाख 87 हजार मतों से आगे बने हुए हैं। मंडला से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते लगभग पौने तीन लाख मतों से, मंदसौर से सुधीर गुप्ता एक लाख 82 हजार मतों से, मुरैना से शिवमंगल तोमर एक लाख मतों से, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान लगभग पौने तीन लाख मतों से, रीवा से जनार्दन मिश्रा एक लाख मतों से, सागर से डॉ लता वानखेड़े पौने दो लाख मतों से, सतना से गणेश सिंह एक लाख मतों से, शहडोल से हिमाद्री सिंह एक लाख 70 हजार मतों से आगे चल रही हैं।

वहीं सीधी से डॉ राजेश मिश्रा 97 हजार मतों से, टीकमगढ़ से डॉ वीरेंद्र कुमार दो लाख 60 हजार मतों से और उज्जैन से अनिल फिरोजिया एक लाख 30 हजार मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *