पटना/अररिया, 02 मई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को अररिया में कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। नड्डा ने राजद का मतलब रिश्वतखोर, जंगलराज व दलदल बताया। उन्होंने इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन भ्रष्टाचारियों का कुनबा है। इसमें आधे बेल पर और आधे जेल में हैं। ये लोग हर तरह का हथकंडा अपनाते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन को राम विरोधी और देश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इन लोगों को राम मंदिर के परेशानी थी। मोदी के प्रयास से राम मंदिर बनवाया गया। नरेन्द्र मोदी देश की सेवा दस साल से कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य गरीब कल्याण और सुशासन है तो दूसरी आरे राजद और कांग्रेस है, यह परिवार कुशासन की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के वक्त अमेरिका भी समझ नहीं पाया कि लॉकडाउन लगाए या हटाएं, लेकिन मोदी ने कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराया।

जेपी नड्डा ने कहा कि लालू यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मटन बनाना सिखा रहे हैं। ये कैसी जुगलबंदी है। लालू यादव ने कभी भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ हुए जेपी आंदोलन में हिस्सा लिया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस-राजद वाले कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल उठा रहे थे। ये लोग लोगों को गुमराह करते रहे और खुद चुपचाप जाकर वैक्सीन लगवा रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश के आम जनों की सेवा की है। अररिया में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। ये मुझे आश्वस्त कर रहा है कि आपने प्रदीप सिंह को तीसरी बार सांसद बनाने का फैसला कर लिया है।

इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह ने कहा कि वह दो बार से सांसद हूं। अररिया में 400 पुल, 1000 किमी रोड बनवाया है। आज भी किराए के गर में रहता हूं। अररिया में ढाई लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाए हैं। उन्होंने लोगों से एक बार फिर भाजपा को जिताने की अपील की।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *