नई दिल्ली, 08 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मतगणना के बाद से ही जश्न का माहौल बना हुआ है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

भाजपा प्रवक्ता शुभेंदु शेखर अवस्थी ने कहा कि 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। भाजपा ने जितने भी वादे किए हैं वे सारे वादे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे किए जाएंगे। आआपा की सरकार ने पिछले दस साल से दिल्ली में भ्रष्टाचार को ही बढ़ाया है और आज उसका परिणाम है कि आम आदमी पार्टी (आआपा) आज दिल्ली हार रही है। दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरपूर विश्वास दिखाया है। दिल्ली की जनता इस बार दिल्ली में विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि आआपा ने पिछले दस साल में दिल्ली को गंदे नाले, सीवर, पानी की समस्या के अलावा कुछ नहीं दिया। भाजपा के आने से इन सभी समस्याओं से दिल्ली की जनता को छुटकारा मिलेगा।

वहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता ने बताया कि केजरीवाल 2024 में दावा कर रहे थे कि 2025 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं, लेकिन इस बार दिल्ली की जनता ने दिखा दिया कि अब नहीं सहेंगे बदलके रहेंगे। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता विकास चाहती थी जो केजरीवाल पिछले दस साल में नहीं कर पाए। इसलिए दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है ताकि राजधानी में बदलाव हो और दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत होती नजर आ रही है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *