नई दिल्ली, 07 दिसंबर : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार की जनता की अनदेखी के कारण लगातार बढ़ती बेरोजगारी और अनियंतित्र महंगाई और गरीबां विरोधी नीति के कारण भारतीय जनता पार्टी का गिरता ग्राफ पूरे देश सहित राजधानी दिल्ली में भी लगातार गिर रहा है।

पिछले 26 वर्षों से राजधानी में सत्ता के लिए संघर्ष कर रहे दिल्ली के भाजपा नेता लगातार सातों लोकसभा जीतने के बावजूद 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनावों पूरी तरह उतरने में आश्वस्त नही है और 8 दिसंबर से शुरु करने जा रही परिवर्तन यात्रा को अगले 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली मे 650 किलोमीटर रास्ता तय करके 70 विधानसभाओं में सफलतापूर्वक अपना सफर पूरा कर चुकी दिल्ली न्याय यात्रा को दिल्ली की जनता के खुले समर्थन को देख भाजपा घबराई हुई है। भाजपा नेताओं को समझ नही आ रहा है कि जनता के बीच किन विषयों के साथ जाएं क्योंकि दिल्ली की जनता से किया एक भी वायदा भाजपा ने नही निभाया है जबकि लगातार तीसरी बार दिल्ली की जनता ने इन्हें लोकसभा की सातों सीटों पर विजयी बनाकर भेजा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और भाजपा के झूठ के पाखंड और अवसरवादिता को अच्छी तरह पहचान चुकी है और 2025 में धोखा देने वाली भाजपा और आम आदमी पार्टी को नकारने का मन बना चुकी है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में 15 वर्षों तक निगम में शासन करने और पिछले तीन बार से लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार बदलने का यही कारण है कि भाजपा को दिल्ली की जनता पर भरोसा नही रहा कि वो जीत दिलवाएंगी।

भाजपा को यही डर दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनावों में भी सता रहा है, इसलिए भाजपा ने अपनी परिवर्तन यात्रा को स्थगित कर दिया है। 20 दिसंबर तक लोकसभा का शीतकालीन सत्र का बहाना कोई ठोस वजह नही है क्योंकि परिवर्तन यात्रा सिर्फ 7 सांसदों के बलबूते नही चलने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा के सातों सांसदों ने चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की जनता को बेसहारा छोड़ दिया है, जिसके कारण जनता में भाजपा के प्रति नाराजगी है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *