नई दिल्ली, 09 अगस्त: दिल्ली में आपराधिक घटनाओं के बढ़ने का आराेप लगाते हुए आम आदमी पार्टी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप नेताओं ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार में दिल्ली की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।

दिल्ली में रोज हो रही हत्या, लूटपाट और ड्रग्स बिकने की घटनाओं का संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। कहा कि विधानसभा सत्र में आप की मांग के बावजूद भाजपा सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की। आप नेताओं ने सीएम रेखा गुप्ता और एलजी वीके सक्सेना से अनुरोध है कि जनता का भी ख्याल कर लें।

आप ने कहा है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की हालत बहुत बदतर हो चुकी है। रोज कहीं न कहीं हत्याएं, लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को करावल नगर में हत्या की घटना हुई है। इसी तरह रोज पूरी दिल्ली में कहीं हत्या और लूटपाट जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं सुनने को मिलती हैं। जंगपुरा में बालीबुड की अभिनेत्री के भाई की हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि सोमवार से शुक्रवार तक दिल्ली विधानसभा का सत्र चला। हम विधानसभा सत्र में लगातार दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की मांग कर रहे थे। पांच दिन के मानसून सत्र में दिल्ली की जनता से जुड़े मुद्दों पर एक बार भी चर्चा नहीं हुई। भाजपा सरकार ने पांच दिन के सत्र में सिर्फ राजनीतिक प्रोपेगंडा करके समय खराब किया। इससे दिल्ली की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *