नई दिल्ली, 06 जुलाई: फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार मुलाकात के दौरान बोन ने प्रधानमंत्री को उनकी आगामी फ्रांस यात्रा के संदर्भ में द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेने के निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति मैक्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिरोशिमा में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ अपनी हालिया मुलाकात को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह पेरिस में अपनी बातचीत जारी रखने के लिए उत्सुक हैं, जो भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *