नई दिल्ली, 16 दिसंबर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए सोमवार को एक ऐसा हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं जिस पर ‘फलस्तीन’ लिखा हुआ था।

वह कई मौकों पर गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करती रही हैं।

उन्होंने जो हैंडबैग लिया हुआ था उस पर अंग्रेजी में ‘पेलेस्टाइन’ (फलस्तीन) लिखे होने के साथ फलस्तीन से जुड़े कई प्रतीक भी बने हुए थे।

हैंडबैग मुद्दे पर वायनाड की सांसद पर निशाना साधते हुए भाजपा के लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने आश्चर्य जताया कि वह क्या संदेश देना चाहती थीं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर एक शब्द भी नहीं बोला, लेकिन फलस्तीन लिखा बैग के साथ एक फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं।’’

भाजपा नेताओं द्वारा इस हैंडबैग का मुद्दा उठाने के बारे में पूछे जाने पर, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘उन्हें बताएं कि उन्हें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों – हिंदुओं और ईसाइयों – पर हो रहे अत्याचारों के बारे में कुछ करना चाहिए। बांग्लादेश सरकार से बात करें और इन्हें रोकें।’’

नई दिल्ली में फलस्तीनी दूतावास प्रमुख आबिद अलरजाक अबू जाजर ने पिछले हफ्ते प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस नेता को केरल के वायनाड से उनकी हालिया चुनावी जीत पर बधाई दी थी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *