गुरुग्राम, 13 अप्रैल : शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें माता-पिता ने झाड़सा चौक पर बैग में नवजात बच्ची को लावारिस हालात में छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सैर करने निकलने शिक्षक ने बच्ची को देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद पास के निजी अस्पताल में लेकर गया। पुलिस बच्ची को नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में लेकर गए। जहां पर बच्ची का स्वास्थ्य ठीक मिला और डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का शुक्रवार को ही जन्म हुआ था। पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-15 पार्ट-एक निवासी नीरज सलूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से शिक्षक है। शुक्रवार सुबह वह सैर पर जा रहे थे। झाड़सा चौक पर सुबह सवा सात बजे के लगभग वह पहुंचे उनको रोने की आवाज सुनाई दी। चौक पर झाडंसा चौक पर चकोर बनी जगह में जाकर देखा तो एक बैग के अंदर चुन्नी में बच्ची लिपटे हुए मिली। उसको लेकर पास के निजी अस्पताल में लेकर गए और उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बच्ची को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बताया कि बच्ची का कुछ समय पहले ही जन्म हुआ था। नीरज सलूजा ने बताया कि बच्ची के माता पिता ने जान बुझ कर बच्ची को सुनसान जगह मे फैंक दिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। आसपरस लगे सीसीटीवी कैमरो कर फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *