नई दिल्ली, 02 अगस्त : राजधानी दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना शहादरा के गीता कॉलोनी की है। महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। घटना के बाद से ही उसका बॉयफ्रेंड फरार है। लोगों ने आशंका जताई है कि उसी ने हत्या की है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की उम्र 43 वर्ष बता जा रही है। आरोपित की पहचान दीपक के रूप में हुई है। दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे, लेकिन दो महीने पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ये दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।

पुलिस के अनुसार जांच में यह बात भी सामने आई है कि मंगलवार को दीपक महिला से मिलने गया था। जब देर शाम पढ़ाई कर महिला का बेटा वहां पहुंचा तो वह वहां लहूलुहान पड़ी थी। इसके बाद बेटे ने घटना के बारे में पड़ोसियों के बताया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस महिला को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *