नई दिल्ली, 06 फरवरी : दिल्ली की एक अदालत कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक शिकायत मामले में 19 फरवरी को सुनवाई करेगी।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल को बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई करनी थी, लेकिन उन्होंने आप नेताओं के वकील के अनुरोध पर सुनवाई टाल दी।

अदालत ने 16 जनवरी को आतिशी और सिंह को कांग्रेस नेता की ओर से दायर शिकायत पर नोटिस जारी किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आप नेताओं ने ‘‘जानबूझकर’’ दीक्षित की छवि को नुकसान पहुंचाया।

यह मुद्दा आतिशी और संजय सिंह की प्रेस वार्ता से संबंधित है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि दीक्षित ने न केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से करोड़ों रुपये लिए, बल्कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) ने आप को हराने के लिए भाजपा के साथ सांठगांठ भी की।

दीक्षित ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ा है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *