नई दिल्ली, 03 फरवरी: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और जंगपुरा से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने सोमवार को जंगपुरा विधानसभा में बाइक रैली निकाली। इस दौरान मनीष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए झाड़ू का बटन दबाकर आप की सरकार बनाएं।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसाेदिया ने कहा कि सरकार बनने के बाद महिला सम्मान योजना को लागू कर हर महिला को 2100-2100 रुपये उनके खाते में डालेंगे। साथ ही, हर गली-मोहल्ले में सड़क, सीवर और पानी समेत सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

सिसोदिया ने जनता से अपील करते हुए आगे कहा कि 5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर आप को वोट दें। आप अपनी गली मोहल्ले की सड़क, सीवर और पानी की समस्याओं को दूर कराने के लिए आप को वोट करें। इस बीच सिसोदिया ने कई लोगों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उनसे जीत का आशीर्वाद लिया।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *