बिहार/छपरा, 16 जुलाई (हिमालय राज): बिनटोलिया स्थित वास्तु विहार आवसीय परिसर स्थित नवनिर्मित शंकर भगवान मंदिर में बाबा भोलेनाथ का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा में आवसीय परिसर के निवासी सहित महिला पुरुष शामिल हुए। नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना शुरू की गई। श्रद्धलुओं ने मंदिर पहुंच जलाभिषेक किया।

आवासीय परिसर के निवासियों को पूजा अर्चना करने के लिए बाहर जाना पड़ता था लेकिन अब परिसर में ही नवनिर्मित मंदिर में पूजा करने में सुविधाएं मुहैया कराई गई है। क्योंकि अभी तक परिसर में कोई भी मंदिर नही था। जिस कारण बाहर जाना पड़ता था। ब्राह्मण पुरोहित अमित कुमार पाण्डेय के द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान महादेव की प्राण प्रतिष्ठा किया।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव का जयघोष लगाते हुए मंदिर पहुंच भगवान शिव की प्रतिमा का पूरी विधी विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ। राजू सिंह, हरि शंकर उपाध्याय, अमित कुमार पाण्डेय सहित कई अन्य श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *