पुरी सप्ताह शहर के अलग अलग प्रमुख चौक चौराहे पे जलेगी अलाव

छपरा, 03,जनवरी: अत्यधिक ठंड को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सारण के द्वारा शहर में भ्रमण करने वाले राहगीरों हेतु अलाव की व्यवस्था की गई है। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा संध्या काल में शहर के अलग-अलग प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। थाना चौक पर अलाव कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सारण की जिला सचिव जीनत जरीना मसीह ने बताया कि ठंड अत्यधिक बढ़ने के कारण संध्या वेला में राहगीरो के सहायता हेतु यह अलाव जलाने का कार्यक्रम पूरे शहर में रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के सदस्यों के द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार तब तक चलते रहेगा जब तक ठंड का प्रभाव थोड़ा कम ना हो जाए। उन्होंने कहा कि इसका लाभ शहर के जो भी राहगीर है उनको मिल रहा है। मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के सदस्य सुरेश प्रसाद सिंह,पॉल इस्माइल,मुन्नी कुमारी,अमरेंद्र सिंह,संजीव चौधरी,अमन राज महजूद रहे।वही यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के स्वयंसेवक भुवनेश्वर,खुशी इम्तियाज,तारीख,मनीष,शुभम की भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने काफी सराहनी रही।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *