नई दिल्ली, 07 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना को राष्ट्र की सेवा में जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों के साहस और बलिदान के लिए श्रद्धांजलि करार देते हुए कहा कि सरकार सशस्त्र बलों को मजबूत बनाने और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। श्री मोदी ने ओ आर ओ पी लागू किये जाने के दस वर्ष पूरे होने के मौके पर गुरूवार को यह बात कही।

प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “यह हमारे पूर्व सैनिकों के साहस और बलिदान के लिए एक श्रद्धांजलि है, जो हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि ओआरओपी को लागू करने का निर्णय लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करने और हमारे नायकों के प्रति हमारे देश की कृतज्ञता की पुष्टि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।”

श्री मोदी ने देश को आश्वस्त किया कि सरकार सशस्त्र बलों को मजबूत करने और सैनिकों के कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा हर संभव प्रयास करेगी।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “आप सभी को खुशी होगी कि एक दशक में, लाखों पेंशनभोगी और पेंशनभोगी परिवार इस ऐतिहासिक पहल से लाभान्वित हुए हैं। संख्या से परे, ओआरओपी हमारे सशस्त्र बलों की भलाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हम अपने सशस्त्र बलों को मजबूत करने और हमारी सेवा करने वालों के कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा हर संभव प्रयास करेंगे।” उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के शासन में ही दस वर्ष पहले सैनिकों की ओ आर ओपी की पुरानी मांग को पूरा किया गया था।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *