गुरुग्राम, 13 अप्रैल : गांव नूरपुर में एक युवक की ईंट से सिर पर वार हत्या करने दी गई। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच कर जांच शुरू। मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की उम्र करीब 32 साल है। शुरूआती जांच में सामने आया कि शव के पास ही कुछ शराब की बोतलें व गिलास पड़े हुए थे। पुलिस कयास लगा रही है कि मृतक ने अपने साथियों के साथ मिलकर यहां शराब पी होगी और शराब पीने के दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया होगा जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के लोगों से इसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से गिलास और शराब की बोतल से फिंगरप्रिंट लिए हैं। मृतक की पहचान कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *