Headline
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि
निष्पक्षता से प्रश्न पत्र लीक मामले की हो जांच, नहीं तो राजद करेगी खुलासा : तेजस्वी
बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल गिरा

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, आरोपितों के होंगे डीएनए टेस्ट

मुंबई, 29 मई: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की लाश 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल के कमरे में मिली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद उसके कथित प्रेमी समर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद कई सवाल अबतक अनुत्तरित हैं। एक्ट्रेस की मां ने यह भी आरोप लगाया था कि समर सिंह ने अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाया था। मामले की जांच पड़ताल के दौरान आकांक्षा की मौत को लेकर एक नया पहलू सामने आया है।

आकांक्षा दुबे ने मौत के समय जो कपड़े पहने थे, उन कपड़ों की जांच की गई और रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। आकांक्षा के अंडरगारमेंट्स में स्पर्म पाया गया है। जिसके बाद इस मामले के आरोपित समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से डीएनए टेस्ट की अनुमति मांगी है। पुलिस आकांक्षा दुबे मामले में आरोपित समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय का डीएनए सैंपल लेकर आगे की जांच करेगी। एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और संजय सिंह जेल में हैं। तो, आकांक्षा को आखिरी बार संदीप सिंह के साथ देखा गया था। सुसाइड से पहले एक्ट्रेस एक पार्टी से लौटी थीं, तभी संदीप सिंह उसे छोड़ने होटल आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top