नई दिल्ली, 18 दिसंबर: आईपी यूनिवर्सिटी के बीएएमएस( कोड 153) एवं बीएचएमएस(कोड 154) प्रोग्राम की अंतिम काउन्सलिंग ऑफ़लाइन मोड में यूनिवर्सिटी के द्वारका कैम्पस में 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उसी दिन दस्तावेज सत्यापन के उपरांत सीटों का आवंटन भी कर दिया जाएगा।
इसकी काउन्सलिंग में नीट यूजी 2024 के वे सफल उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने पंजीकरण शुल्क 1,500 रुपए एवं काउन्सलिंग भागीदारी शुल्क 1,000 रुपए जमा कर रखे हैं और जिन्हें अभी तक इन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित किसी भी काउन्सलिंग में कोई सीट आवंटित नहीं हुईं हुई है।
काउन्सलिंग के दिन ही आवेदक को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से निर्गत 96,000 रुपए का बैंक ड्राफ़्ट,नीट यूजी 2024 का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड और चार पासपोर्ट आकार के फ़ोटो,आईपी में पंजीकरण के दस्तावेज, इत्यादि भी साथ लेकर आना है।
इस प्रोग्राम मे कितनी सीटें उपलब्ध हैं इसका पता काउन्सलिंग के दिन ही चलेगा।बीएएमएस प्रोग्राम यूनिवर्सिटी से संबद्ध चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, नजफगढ़ और बीएचएमएस प्रोग्राम यूनिवर्सिटी से संबद्ध डॉ. बी॰ आर॰ सुर होमीओपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल,मोती बाग़ में उपलब्ध है।
इन दोनों प्रोग्राम में बची हुई सीटें स्टेट कोटे की हैं इसलिए आवेदक का बारहवीं की परीक्षा दिल्ली के किसी स्कूल से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इन दोनों प्रोग्राम में सीट आवंटित होने पर आवंटित कॉलेज में उसी दिन रिपोर्ट करना अनिवार्य है।