दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को विशेष रूप से मजबूती मिलेगी।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ ने अभिषेक पाण्डेय को दिल्ली प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज पंडित और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगनिधि जत्ती द्वारा की गई।

इस अवसर पर मनोज पंडित ने अभिषेक पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और संगठन क्षमता से दिल्ली में युवा प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगनिधि जत्ती ने विश्वास व्यक्त किया कि अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ ब्राह्मण समाज के युवाओं को एकजुट करने और उनके हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बताया जा रहा है कि अभिषेक पाण्डेय के संगठन में सक्रिय होने से दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को विशेष रूप से मजबूती मिलेगी। पूर्वांचल के ब्राह्मण समुदाय के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है, जिससे संगठन को दिल्ली में अपना आधार और अधिक विस्तृत करने में सहायता मिलेगी।

अभिषेक पाण्डेय ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और लगन से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे।

अभिषेक दिल्ली में ब्राह्मण समाज के युवाओं के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस नियुक्ति से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ को दिल्ली में एक नया नेतृत्व मिला है, जिससे संगठन के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *