Headline
स्वदेशी मेला 2024: भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ स्वदेशी मेला आरम्भ
द्वारका के सीसीआरटी ग्राउंड में स्वदेशी मेला कल से शुरू, 23 अक्टूबर तक होगा मेला का आयोजन
द्वारका में 16 से 23 अक्टूबर तक होगा स्वदेशी मेला का आयोजन
डिजिटल एडवर्ड्स: दिल्ली के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में अग्रणी
शरीफ सिमनानी स्किन क्लिनिक पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया झंडा तोलन, पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार

आप मंत्री का गंभीर आरोप: केजरीवाल सरकार के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र, दिल्ली में लग सकता है राष्ट्रपति शासन भी

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर एक के बाद एक बड़े गंभीर आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में अब आप ने केन्द्र सरकार पर दिल्ली सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश का नया आरोप लगा दिया है। जल ससांधन मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने साजिश चल रही है। उन्होंने उपराज्यपाल द्वारा गृह मंत्रालय को लिखी गई चिट्ठियों पर भी आपत्ति जताई है।

आप नेता आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। इन सभी चीजों से पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है।’ उन्होंने ये भी कहा कि एक पुराने केस को उठाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है। यह अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने की एक बड़ी साजिश हो रही है। अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में झूठे केस में फंसा कर भाजपा शासित केंद्र और ईडी ने गिरफ्तार किया है। बीजेपी वाले दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते हैं, इसलिए चुनी हुई अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराना चाहते हैं।

दिल्ली में भाजपा नहीं हरा सकती केजरीवाल को

उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अवैध, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है।’ आतिशी ने कहा, ‘भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग आप को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद आप को ही वोट देते हैं। ये (भाजपा) दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।’

सरकार के खिलाफ तैयार किया जा रहा है राजनीतिक षड्यंत्र

आप मंत्री ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली में कई विभाग खाली हैं। एलजी साहब पिछले एक हफ्ते से एमएचए को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं। एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top