पटना, 22 मई: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता राहुल शर्मा की आने वाली फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा की फिल्म ‘डार्लिग’ का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस अवसर पर राहुल शर्मा, अक्षरा सिंह, रोहित सिंह मटरू, प्रदीप के शर्मा, रजनीश मिश्रा और प्रस्तुतकर्ता रत्नाकर कुमार मौजूद रहे। डार्लिग बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी और रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत फिल्म है। राहुल शर्मा ने बताया कि फिल्म “डार्लिग” में मेरा किरदार आज के नौजवान का है, जो दीवानगी की हदें क्रॉस कर देता है। यह फिल्म सबों खास कर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है, इसलिए इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखें। फिल्म बेहद अच्छी है। अक्षरा सिंह के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।अक्षरा के साथ स्क्रीन शेयर करके खुशी मिली। उन्होंने थ्रूआउट मुझे गाइड भी किया। अभिनय से लेकर कैरेक्टर को पोट्रे करने में मेरी मदद की। उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित था और नर्वस भी। अक्षरा सिंह ने कहा कि बहुत सी फिल्में बनती हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में, लेकिन अधिकांश में यूथ को टारगेट नहीं कर पाते हैं। मैंने अबतक जो भी मुकाम हासिल किया है, उसमें यूथ का योगदान है। फिल्म डार्लिंग से आप और हम रिलेट कर सकते हैं। डार्लिंग अमेजिंग फिल्म है। रजनीश मिश्रा बेहतरीन निर्देशक हैं। उनके साथ मैं बहुत दिनों से फिल्म करना चाह रही थी। मैं इंतजार में थी कि उनके साथ काम करने का मौका मिले, जो इस फिल्म डार्लिंग में मिला। उनकी मेकिंग शानदार होती है। चाहे रोमांस हो, यह कुछ भी। वे कंप्लीट सिनेमा बनाते हैं। इनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। फिल्म डार्लिग को लेकर निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने लोगों को फिल्म डार्लिग थियेटर में जाकर देखने की अपील की। वहीं, रत्नाकर कुमार ने कहा कि डार्लिग जैसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी को गौरवान्वित करने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म डार्लिंग की को प्रोड्यूसर अनीता शर्मा है। फिल्म डार्लिंग में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के साथ शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का गीत रजनीश मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी और संतोष उत्पाती का है। म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। एक्शन दिलीप यादव का है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और संजीव शर्मा ने की है। फिल्म का म्यूजिक वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के पास है।
व्हाइट कटआउट गाउन में मृणाल ठाकुर ने रेड कार्पेट पर लूटी लाइमलाइट, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
कान्स/मुंबई, 21 मई: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 से एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नया लुक काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अनपे बैक-टू-बैक सभी लुक से काफी इम्प्रेस किया है। कान्स के फाइनल लुक में भी मृणाल ठाकुर पूरी तरह छा गईं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। व्हाइट कटआउट गाउन लुक एक्ट्रेस पर काफी सूट कर रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी डेब्यू किया। मृणाल ठाकुर ने इस साल कान्स के रेड कार्पेट पर बेहद इनोवेटिव लुक के साथ काफी लाइमलाइट बोटर ली है और उनकी काफी तारीफ हो रही है। मृणाल ठाकुर ने वन शोल्डर गाउन पहना है। इस गाउन में सेक्विन वर्क किया है। कान्स के रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं का खूब जादू चलाया। p इस गाउन में वाकई मृणाल ठाकुर हुस्न की परी लग रही हैं। मृणाल ठाकुर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। मृणाल ने इस लुक के लिए खूबसूरत सिल्वर ईयरिंग्स और रिंग्स को चुना है। फुटवियर के साथ मृणाल ठाकुर ने लुक को कंप्लीट किया है। फैंस मृणाल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अरविंद अकेला कल्लू और चांदनी सिंह का गाना ‘ओढ़नी में दागी’ रिलीज
मुंबई, 21 मई: भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री चांदनी सिंह का गाना ‘ओढ़नी में दागी ’आज डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैंनल पर रिलीज कर दिया गया है अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह की आवाज में स्वरबद्ध किये गाने ओढ़नी में दागी के लेखक प्रिंस प्रियदर्शी है जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह है।अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, यह गाना शादी के सीजन में खूब बजने वाला है।डीआरएस म्यूजिक के जरिये हम लोगों को दर्शको का फूल मनोरंजन करवाने का मौका मिलता रहता है।यह गाना सच मे मेरे दिल के करीब है। वही इस गाने के निर्माता धनंजय सिंह ने कहा, डीआरएस म्यूजिक दर्शको की डिमांड पूरी तरह पूरा करता है। आगे भी कई सारे गाने इस चैनल से रिलीज किये जाने है, जिसकी तैयारियां चल रही है। फिलहाल इस गाने को सुनकर दर्शक एन्जॉय करें।
पावर स्टार पवन सिंह-स्मृति सिन्हा की फिल्म बेवफा सनम का ट्रेलर रिलीज
मुंबई, 21 मई : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म बेवफा सनम में पवन सिंह के अपोजिट अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रही है, जो फ़िल्म पवन की पत्नी कर किरदार निभा रही हैं। इस फ़िल्म को जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म 24 मई से जियो स्टूडियो पर एक दम फ्री में देखी जा सकती है। फिल्म बेवफा सनम में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का नाम सांध्य है। ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह लंदन में नजर आते हैं, वही स्मृति को भारत में दिखाया जाता हैं। यशी फिल्म्स कृत बेवफा सनम के निर्माता अभय सिन्हा और ज्योति देशपांडे हैं। वही इसका निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है।
कौन है पंजाबी गायक राज बटालवी, जाने उनके मशहूर एलबम?
राज बटालवी एक प्रसिद्ध गायक गीतकार और मॉडल हैं। उनका जन्म बटाला जिला गुरदासपुर (पंजाब) में हुआ है। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत एक प्रिंट मॉडल से की है। उन्होंने अविश्वसनीय भारत, यूनियन बैंक विज्ञापन, केनरा बैंक, केंट जल शोधक, जेपी में काम किया। अस्पताल के विज्ञापन, रेड एफएम और इतने सारे प्रिंट और टीवीसी विज्ञापन। मॉडलिंग के साथ-साथ गायन और गीत लेखन का काम शुरू किया। उन्होंने यूट्यूब और एमपी 3 स्ट्रीमिंग साइटों पर 15 गाने उपलब्ध कराए हैं। उनके लोकप्रिय गाने हैं। ललारी(2018) हवावां(2018)तुही(2019) तेरा ना(2019) अस्थायी (2019) सजना(2019) सुकून(2020) सूट(2020) हुसन(2020 बेवफा तू(2021)कसुति (2022) उम्र16 (2022) गमन दी रात (2022) नशा (2023) नवाब (2023)
निर्माता विवेक कुमार भोजपुरी फिल्म ‘चिंगारी’ का मुहूर्त संपन्न
मुंबई, 20 मई: अक्स पाठशाला इंटरटेनमेंट एलएलपी की मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म ‘चिंगारी’ का मुहूर्त संपन्न हुआ। फिल्म ‘चिंगारी’ के निर्माता विवेक कुमार हैं और फिल्म के निर्देशक कन्हैया विश्वकर्मा हैं। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े लोगों के साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने इस फिल्म की सफलता की कामना की। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में कई लोकेशन पर होने वाली है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता विवेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘चिंगारी’ एक मनोरंजक पटकथा पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी मुख्य आकर्षण होगी। फिल्म को हम अच्छे से शूट की जाएगी। बड़े बजट और फुल एंटरटेनमेंट वाली फिल्म है। वहीं, फिल्म ‘चिंगारी’ निर्देशक कन्हैया विश्वकर्मा ने बताया कि फिल्म की कास्ट और क्रू बड़ी है। फिल्म कहानी प्रधान है, तो चाइलेंज भी बहुत होने वाला है। इसके लिए हम तैयार हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में कुणाल सिंह, आकांक्षा अवस्थी, विक्रांत सिंह राजपूत और रानी चटर्जी मुख्य भूमिका में होंगी। ये सभी भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज नाम हैं और इनकी अदाकारी कमाल की है। फिल्म में इनके अलावा संजय पांडेय, माया यादव, विनीत विशाल, देव सिंह, आयाज़ खान, जशवीन्द्र गार्ड्नर, कृष्णा यादव, रवि तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। फिल्म का गीत – संगीत भी बेहद सुरीला होने वाला है। फिल्म का संवाद और स्क्रीनप्ले शानदार है। इसमें एक्शन नेक्स्ट लेवल होगा। फिल्म की परिधि सामाजिक सरोकार और पारिवारिक मूल्यों के इर्दगिर्द बुनी गई है।
19 मई को जियो सिनेमा पर होगा राधिका मदान की फिल्म कच्चे लिंबू का प्रीमियर
मुंबई, 18 मई: राधिका मदान, रजत बरमेचा और आयुष मेहरा अभिनीत फिल्म कच्चे लिंबू का 19 मई को जियो सिनेमा पर डिजिटल प्रीमियर होगा। फिल्म कच्चे लिंबू का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था। पारिवारिक अपेक्षाओं के बीच अपने जुनून को आगे बढ़ाने की चुनौतियों की खोज करती हुई, तथा भाई-बहन के अटूट बंधन का जश्न मनाती हुए जीवन की कहानी फिल्म कच्चे लिंबू है। इस फिल्म में राधिका मदान अपने भाई की टीमों के खिलाफ गली क्रिकेट खेलते हुए दिखेगी। निर्देशक शुभम योगी ने बताया राधिका अपने बड़े भाई के साथ अंडरआर्म खेलकर बड़ी हुई है और वह जो भी क्रिकेट के बारे में जानती है उसे हमे दिखाने के लिए बहुत उत्साहित थी। इससे भी ज्यादा वह गेंदबाजी में नए नए आविष्कार कर अपने केरेक्टर के लिए एक पहचान देने के लिए उत्सुक थी। हमारा शोध मुंबई के उपनगरों में अंडरआर्म टूर्नामेंट में भाग लेने से लेकर एक साथ क्रिकेट हाइलाइट्स देखने तक फैला हुआ था। और इस पूरी तैयारी में, हमने राधिका के एक्शन को एक समामेलन के रूप में कोरियोग्राफ किया जोकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज -जसप्रीत बुमराह से प्रेरित था और स्वाभाविक रूप उसमे दिखा।”
देशद्रोही नेताओं के खिलाफ बोलने से हर साल हो रहा 30-40 करोड़ का नुकसान: कंगना रनौत
मुंबई, 17 मई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दावा किया है कि उन्हें 25 से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट से हटा दिया गया और हर साल 30-40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि उन्होंने राजनेताओं, राष्ट्र-विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गिरोह के खिलाफ बात की थी। कंगना ने इंस्टाग्राम पर ट्विटर प्रमुख एलन मस्क का एक इंटरव्यू शेयर किया। जिसमें एलन मस्क ने कहा है कि मेरा जो मन करेगा मैं कहूंगा, फिर इसके नतीजे में भले ही क्यों न मुझे आर्थिक नुकसान उठाना पड़े। उन्होंने कैप्शन में लिखा, सच्ची आजादी और कामयाबी का यही कैरेक्टर है। हिंदुत्व के लिए बोलने, राजनेताओं, एंटी नेशनल्स, टुकड़े गैंग के खिलाफ बयान देने का नुकसान ये हुआ कि मुझे 20-25 ब्रांड के विज्ञापनों से हटाया गया। उन्होंने मुझे रातों रात निकाल दिया। इससे मुझे हर साल 30 से 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कंगना ने कहा कि उन्हें जो कुछ भी कहना है, उन्हें बोलने से कोई नहीं रोक सकता। मैं निश्चित रूप से एजेंडे से चलने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों और उनके कॉर्पोरेट ब्रांड प्रमुखों के साथ काम नहीं चाहती, जो भारत की संस्कृति और अखंडता से नफरत करते हैं। मैं एलन की सराहना करती हूं, क्योंकि हर कोई केवल कमजोरियों को प्रदर्शित करता है, कम से कम अमीर व्यक्ति को पैसे की परवाह नहीं करनी चाहिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कंगना इमरजेंसी, तेजस, चंद्रमुखी 2, मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा और द अवतार: सीता में नजर आएंगी।
भोजपुरी गाना तू अईला हमरा ज़िंनगी में रिलीज
मुंबई, 17 मई : भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार एवं सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म माई प्राउड ऑफ भोजपुरी का गाना तू अईला हमरा ज़िंनगी में रिलीज हो गया है। ‘तू अईला हमरा ज़िंनगी में, गाना को वर्ल्ड वाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। इस गाने को स्निग्द्धा सरकार ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि प्यारेलाल यादव ने इसके गीत लिखे हैं। संगीतकार रजनीश मिश्रा ने इस गाने को संगीतबद्ध किया है। निर्माता निशांत उज्ज्वल ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म की गहराई और समृद्धि को देखना है तो फिल्म ‘माई प्राउड ऑफ भोजपुरी’ और यह गाना देखिए। फिल्म ऑलरेडी जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा चुका है, जिसे कोई भी फ्री ऑफ कॉस्ट देख सकता है। और इस फिल्म का यह खूबसूरत गाना “तू अईला हमरा ज़िंनगी में” वर्ल्ड वाइड रिकार्ड भोजपुरी के यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘हर हर गंगे’ का टीजर रिलीज
मुंबई, 15 मई: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म ‘हर हर गंगे’ का टीजर रिलीज हो गया है। चंदन कन्हैया उपाध्याय के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हर हर गंगे’ के टीजर में पवन सिंह अपने कंधे पर मगरमच्छ को उठाये हुए नज़र आ रहे हैं। निर्देशक चंदन उपाध्याय ने कहा, ‘हर हर गंगे’ हम सब का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसकी शूटिंग वारणसी में की गई है। इस फ़िल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जिन्हें देखकर दर्शकों के रौंगटे खड़े हो जायेंगे। फ़िल्म के टीज़र को जिस तरह का रेस्पॉन्स मिल रहा है, उससे दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।हर हर गंगे की शूटिंग बॉलीवुड और साउथ के अंदाज़ में की गई है। पवन सिंह का एक्शन अवतार लोग टीज़र में भी पसन्द कर रहे हैं। इस तरह की भोजपुरी फ़िल्म पहली बार बिग स्क्रीन पर दिखाई देने वाली है, जिसकी मेंकिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक बॉलीवुड स्टाइल में हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म हर हर गंगे की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ गंगा अभियान से प्रेरित है। इस फिल्म के निर्माता अभय सिंह, एके पांडे, वाईआर वर्मा हैं। पवन सिंह के अलावा इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, स्मृति सिन्हा, अमित तिवारी सुशील सिंह श्रेया राय और अनुराधा सिंह जैसे कई कलाकार भी दिखाई देने वाले हैं।सिलेमा आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फ़िल्म हर हर गंगे के लेखक राजेश पाण्डेय, संगीतकार ओम झा, मधुकर आनंद, छोटे बाबा और डीओपी महेश वेंकट हैं।