मुंबई, 01 जून: मलयालम फिल्म ‘2018’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माता जूड एंथनी जोसेफ की मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘2018’ 05 मई को रिलीज की गयी थी। इस फिल्म को 26 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगु षाओं में रिलीज किया गया। इस फिल्म ने रिलीज होने के केवल 10 दिनों के अंदर दुनिया भर में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। फिल्म 2018 ने वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म 2018 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। फिल्म 2018 , वर्ष 2018 में आई विनाशकारी केरल बाढ़ की कहानी बताती है, जब सभी क्षेत्रों के लोग आपदा से बचने के लिए एक साथ आए थे। यह फिल्म प्रभावी रूप से इस संदेश को आगे ले जाती है कि मानवता विपरीत परिस्थितियों पर जीत हासिल कर सकती है। इस फिल्म में बाढ़ से जुड़ी कई ऐसी वास्तविक घटनाओं के बारे में दिखाया गया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। ‘2018’ का निर्माण वेणु कुन्नप्पिली, सी. के. पद्म कुमार और एंटो जोसेफ ने संयुक्त रूप से किया है और काव्या फिल्म कंपनी द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया है, जबकि हिंदी वर्जन को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स के माध्यम से जारी किया गया था।
33 साल के बाद टीवी पर कमबैक करेंगी दीपिका चिखलिया
मुंबई, 01 जून: रामानंद सागर के सीरियल रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया 33 साल बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाकर दीपिका चिखलिया घर-घर लोकप्रिय हो गईं थीं। आज भी उन्हें सब रामायण की सीता के नाम से जानते हैं। दीपिका अंतिम बार टीवी पर 1990 में ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ में दिखीं। 33 साल बाद एक बार फिर दीपिका टीवी पर आने को तैयार हैं। दीपिका जिस शो से कमबैक कर रही उसका नाम ‘ धरतीपुत्र नंदिनी है’।इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर शो के सेट की कई तस्वीरें शेयर की है। इस शो की प्रोड्यूसर भी खुद दीपिका ही हैं।
विक्की-सारा ने किये हनुमान सेतु मंदिर और शिव मंदिर में दर्शन
मुंबई, 31 मई : बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान ने लखनऊ के हनुमान सेतु और शिव मंदिर में दर्शन किये। सारा अली खान और विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।इस बीच दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे है। इस दौरान सारा और विक्की हनुमान सेतु पहुंचे और भगवान हनुमान से आर्शीवाद मांगा। इसके बाद दोनों लखनऊ के शिव मंदिर भी पहुंचे। विक्की और सारा की फिल्म ‘जरा हटके ज़रा बचके’ 02 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित है।
भोजपुरी गीत ‘करिया मोर बलमुआ’ हुआ पॉपुलर
मुंबई, 29 मई : भोजपुरी के मशहूर सिंगर राकेश तिवारी और नेहा राज की मधुर आवाज में रिलीज हुआ ‘करिया मोर बलमुआ’ गीत इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सिमरन श्रीवास्तव ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया है। इस गाने के वीडियो में सिमरन श्रीवास्तव ने अपने एक्सप्रेशन और अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया है। उनकी अदाएं भोजपुरिया दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। इस गाने का बोल बड़ा प्यारा है। राकेश तिवारी कहते हैं कि ‘रही बहरा त घरवा बसा लेहलु, केहू दूसरा के सेनुरा सजा लिहलु… चुनरी बिहउति ओढ़ले फोटो जयमाला वाला, देखनी त जिउवा हहरि गइल…’ तो सिंगर नेहा राज कहती हैं कि ‘तउवउ के पेनिया से करिया मोर बलमुआ, करम जरि गइल…’ यह गाना देखने और सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है। वीडियो में एक्टर और एक्ट्रेस की केमिस्ट्री सुपर से ऊपर वाली है। गाने के बीच बीच में राकेश तिवारी भी नजर आ रहे हैं। इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर राकेश तिवारी और नेहा राज ने गाया है। इसके लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक बिट्टू विद्यार्थी ने दिया है। वीडियो निर्देशन रवि पंडित ने किया है। एडिट दीपक पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता और डीआई रोहित ने किया है।
आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, आरोपितों के होंगे डीएनए टेस्ट
मुंबई, 29 मई: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की लाश 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल के कमरे में मिली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद उसके कथित प्रेमी समर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद कई सवाल अबतक अनुत्तरित हैं। एक्ट्रेस की मां ने यह भी आरोप लगाया था कि समर सिंह ने अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाया था। मामले की जांच पड़ताल के दौरान आकांक्षा की मौत को लेकर एक नया पहलू सामने आया है। आकांक्षा दुबे ने मौत के समय जो कपड़े पहने थे, उन कपड़ों की जांच की गई और रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। आकांक्षा के अंडरगारमेंट्स में स्पर्म पाया गया है। जिसके बाद इस मामले के आरोपित समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से डीएनए टेस्ट की अनुमति मांगी है। पुलिस आकांक्षा दुबे मामले में आरोपित समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय का डीएनए सैंपल लेकर आगे की जांच करेगी। एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और संजय सिंह जेल में हैं। तो, आकांक्षा को आखिरी बार संदीप सिंह के साथ देखा गया था। सुसाइड से पहले एक्ट्रेस एक पार्टी से लौटी थीं, तभी संदीप सिंह उसे छोड़ने होटल आया था।
आइफा अवार्ड में आलिया और ऋतिक ने मारी बाजी
अबुधाबी, 28 मई (वेब वार्ता): आइफा अवार्ड 2023 समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन को फिल्म विक्रम वेधा के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये दृश्यम 2, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिये आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट), सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: ‘ब्रह्मास्त्र भाग एक – शिवा’ के लिए मौनी रॉय,सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जुग-जुग जीयो के लिए अनिल कपूर को पुरस्कार दिया गया।भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिये कमल हासन को और सिनेमा में फैशन के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि के लिये मनीष मल्होत्रा को पुरस्कार दिया गया। बेस्ट अडॉप्टेड स्टोरी: दृश्यम 2 के लिए आमिल कीयान खान और अभिषेक पाठक,बेस्ट ऑरिजिनल स्टोरी: डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन, क्षेत्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म वेद, बेस्ट डेब्यू (मेल) गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और काला के लिए बाबिल खान, बेस्ट डेब्यू (फीमेल): खुशाली कुमार (धोका अराउंड द कॉर्नर), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): श्रेया घोषाल ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ के रसिया गाने के लिए ,बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह,बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम,सर्वश्रेष्ठ गीतकार: ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: गंगूबाई काठियावाड़ी, सर्वश्रेष्ठ पटकथा: गंगूबाई काठियावाड़ी, सर्वश्रेष्ठ संवाद: गंगूबाई काठियावाड़ी, टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी: भूल भुलैया 2 को पुरस्कार दिया गया। अवार्ड समरोह में कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान और राजकुमार राव के साथ अमित त्रिवेदी, बादशाह, सुनिधि चौहान, सुखबीर सिंह, पलक मुच्छल और यूलिया वंतूर की परफॉरमेंस ने शो को चार चांद लगा दिए। अवॉर्ड शो में जैकलीन फर्नाडीज, रकुल प्रीत सिंह और नोरा फतेही की दमदार परफॉरमेंस भी देखने को मिली। साथ ही सुनिधि चौहान की सुरीली आवाज और बादशाह का दमदार रैप भी सुनने को मिला। विनर्स की लिस्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) सर्वश्रेष्ठ फिल्म – दृश्यम 2 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – अनिल कपूर (जुग जुग जियो) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- मौनी रॉय (‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिवा) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट) सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता – शांतनु माहेश्वरी (गंगूबाई काठियावाड़ी) और बाबिल खान (काला) बेस्ट नवोदित अभिनेत्री – खुशाली कुमार (धोखा राउंड द कॉर्नर) बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – श्रेया घोषाल बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह बेस्ट एडिटिंग- दृश्यम 2 बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी सर्वश्रेष्ठ संवाद – गंगूबाई काठियावाड़ी सर्वश्रेष्ठ पटकथा- गंगूबाई काठियावाड़ी भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि – कमल हसन
अनुष्का शर्मा ने कान्स डेब्यू में पहना ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्विन गाउन, ढाया कहर
मुंबई, 27 मई : कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्विन गाउन पहना। अनुष्का शर्मा, जो जल्द ही भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी, ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। इस मौके के लिए उन्होंने एक ऑफ शोल्डर आइवरी रिचर्ड क्विन कॉउचर गाउन चुना। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ स्टार अनुष्का ने अपने गाउन को जियानवितो रॉसी की हील्स और पीयर शेप के वाइट एंड येलो डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ चोपर्ड की येलो और व्हाइट डायमंड रिंग्स के साथ पेयर किया। उन्होंने एक स्लीक हेयर बन और क्लीन मेकअप लुक के साथ अपने लुक को और बेहतर बनाया। सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए अनुष्का प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में शामिल हुईं। इवेंट में उनके साथ केट विंसलेट भी थीं। इससे पहले, अनुष्का और उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली ने नई दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास में भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन से मुलाकात की। अनुष्का प्रोसिट रॉय निर्देशित ‘चकदा एक्सप्रेस’ में झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
प्रियंका चोपड़ा ने बोल्ड ड्रेस में हिलाया इंटरनेट
मुंबई, 27 मई: ग्लोबल स्टार बन चुकी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट्स से फैंस के बीच खलबली मचा दी है। अदाकारा का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस फोटोशूट में अदाकारा एक नामी इंटरनेशनल मैगजीन के लिए बोल्ड ड्रेसेस में पोज करती दिखीं। अदाकारा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम की दुनिया मे आते ही तहलका मचाती दिख रही हैं। अदाकारा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी बोल्डनेस को देख हैरान होते दिखे।
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का ट्रेलर रिलीज, सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज
मुंबई, 25 मई : अभिनेता शाहिद कपूर की लोकप्रिय एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में शाहिद जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। अली अब्बास जफर की निर्देशित इस फिल्म में संजय कपूर, डायना पेंटी, रोनित रॉय और राजीव खंडेलवाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। शाहिद की यह फिल्म 9 जून 2023 को ओटीटी माध्यम पर रिलीज होगी। इस फिल्म को आप जिओ सिनेमा डिजिटल ऐप पर फ्री में देख सकते हैं, लेकिन शाहिद की फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर क्यों रिलीज हो रही है? हर किसी का यह सवाल होता है। इसके पीछे फिल्म के मेकर्स ने खुलासा किया है। फिल्म के निर्माता अब्बास अली ने बताया कि हर फिल्म की अपनी सिनेमाई भाषा होती है और ‘ब्लडी डैडी’ की कहानी को सही तरीके से बताने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है। फिल्म सामग्री बढ़ रही है और पिछले तीन वर्षों में हम सभी ने देखा है कि दर्शकों की प्राथमिकताएं कैसे बदली हैं। इसके अलावा, जब आप ओटीटी के लिए सामग्री बनाते हैं, तो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वितरित करना एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि दुनियाभर के लोग इसे देख रहे हैं। हम फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहते थे और इसलिए हमने फैसला किया इसे डायरेक्ट-टू-डिजिटल जारी करें। शाहिद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘ब्लडी डैडी’ का ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन दिया, वन हेल ऑफ ए ब्लडी नाइट…। फिल्म’ के ट्रेलर में शाहिद कपूर दमदार एक्शन और फायरिंग करते देखे जा सकते हैं। इस फिल्म के मौके पर उनके प्रशंसकों को रोमांटिक हीरो चॉकलेट बॉय के अलावा शाहिद का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।
‘अनुपमा’ धारावाहिक के अभिनेता नितेश पांडे का निधन
मुंबई, 24 मई: टेलीविजन धारावाहिक ‘अनुपमा’ के अभिनेता नितेश पांडे का बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। निर्माता सिद्धार्थ नागर ने यह जानकारी दी। पांडे को शाहरुख खान अभिनीत ‘ओम शांति ओम’ और दिबाकर बनर्जी की ‘खोसला का घोसला’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है। वह शूटिंग के लिए इगतपुरी में थे। नागर ने बताया, “वह कल सुबह शूटिंग के लिए इगतपुरी गए थे और देर रात करीब डेढ़ बजे उनका निधन हो गया। खबर सच है (उनके निधन के बारे में)। मैं स्तब्ध हूं, हमने दो-तीन दिन पहले बात की थी और यह अचानक कैसे हो गया।” ‘अनुपमा’ में उनके सह-कलाकार रुशद राणा के अनुसार, पांडे को दिल का दौरा पड़ा था। अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा।पांडे के परिवार में उनकी पत्नी अर्पिता और एक बेटा है। पांडे, वैभवी उपाध्याय और आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर टिप्पणी करते हुए फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा कि फिल्म जगत ने तीन-चार दिनों के भीतर तीन युवा कलाकारों को खो दिया है। उन्होंने कहा, “आपकी आत्मा को शांति मिले प्रिय साथियों। यह इतना निर्दयी समय है। उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं और उनके लिए प्रार्थना।” फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने पांडे को “शानदार अभिनेता और एक मजेदार व्यक्ति” के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, “उनका निधन फिल्म और टीवी उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके पूरे परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”