सुशांत को याद कर इमोशनल हुयी बहन श्वेता सिंह

मुंबई, 14 जून: दिवंगत अभिनेात सुशांत सिंह राजपूत को याद कर उनकी बहन श्वेता सिंह इमोशनल हो गयी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आज तीसरी डेथ एनीवर्सरी है, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं।सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून, 2020 में निधन हो गया था। सुशांत की तीसरी पुण्यतिथि पर लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद उनकी बहन श्वेता ने भाई को इंसाफ दिलाने और उनकी मौत की सच्चाई सबके सामने लाने की लड़ाई लड़ी।इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।श्वेता सिंह ने अपने बच्चों के साथ सुशांत की एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। वहीं एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि हमें सुशांत की अच्छाई और उसके दयालु दिल जैसी क्वालिटीज को अपने अंदर लेना चाहिए. वो आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। मैं उसे महसूस कर सकती हूं।

आदिपुरुष : 40 से 50 करोड़ की बंपर ओपनिंग ले सकती है फिल्म, एडवांस बुकिंग के रिस्पॉन्स से, ट्रेड एनालिस्ट का दावा

नई दिल्ली, 13 जून, (संवाददाता-मानसी): साल की सबसे चर्चित फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 11 जून से शुरू कर दी गई है जिसके जरिए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को बंपर ओपनिंग मिल सकती है. फिल्म को लेकर बॉलीवुड गलियारों समेत सोशल मीडिया पर भी खासा बज बना हुआ है. आईए जानते हैं, इस फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन को लेकर ट्रेड एनालिस्ट का क्या कहना है. आदिपुरुष हिंदी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज होगी. ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म देशभर में 6200 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी. इसमे साउथ सुपरस्टार प्रभास प्रभु श्रीराम के किरदार में नज़र आने वाले है. उनके अलावा कृति सेनन, सनी सिंह, देवदत्त नागे, तृप्ती तोडमल, वत्सल सेठ, सेफ अलि खान और सोनल चौहान अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे. मूवी की एडवांस बुकिंग विंडो ओपन होते ही, पहले दिन का पहला शो सिनेमाघरों में हाउसफुल नज़र आ रहे है. ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक इसकी तुलना पठान मूवी के साथ कर रहे है. उनका कहना है कि लंबे वक्त से ड्राई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से गुजर रहे बॉलीवुड को इस मूवी से काफी उम्मीदें है. आदिपुरुष का प्रमोशन जिस तरह से मास लेवल पर किया जा रहा है उससे यही लगता है कि फिल्म पठान की तरह ही बॉक्स ऑफिस की उम्मीदों पर खरा उतरेगी. इस फिल्म से पहले दिन ही 40 से 50 करोड़ के कल्केश्न की आशा है. एक्टर रणबीर कपूर और प्रोड्यूसर रामचरण ने 10-10 हजार रुपये के के टिकट खरीदे हैं जिनसे वह वंचित अनाथ बच्चों को यह मूवी दिखाने वाले है. इसमे उनके कुछ खास फैंस भी शामिल होगें जिन्हें वह यह फिल्म फ्री में दिखाएगें. एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म को मलटिपल भाषाओं में रिलीज होने का भी काफी फायदा मिलने वाला है. पठान के दौरान एक लाख टिकट एडवांस बुक हुए थे और आदिपुरुष के लिए ऑडियंस का रुझान को देखकर ऐसा अनुमान है कि यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. भारत में ही नहीं यूएस में भी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है.

प्रभास और कृति सैनन की फिल्म आदिपुरुष को मिला यू सर्टिफिकेट, लगभग 3 घंटे की होगी फिल्म

मुंबई, 12 जून : प्रभास और कृति सैनन की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इन दिनों निर्माता फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। अब गुरुवार को आदिपुरुष को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू सर्टिफिकेट द्वारा पास कर दिया है। इसका मतलब है कि सभी उम्र में लोगों को फिल्म देखने की अनुमति है। यह फिल्म 2 घंटे 59 मिनट की होगी। आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इसमें प्रभास और कृति के अलावा सैफ अली खान, देवदत्त नाग और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले 13 जून को इसका न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा। 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म आदिपुरुष को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आदिपुरुष के 2 गाने- राम सिया राम और जय श्रीराम रिलीज हो चुके हैं।

काजल राघवानी और रिंकू घोष की फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, 09 जून : बी4यू मोशन पिक्चर्स और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। प्रदीप सिंह कृत फिल्म देवरानी जेठानी के फर्स्ट लुक में काजल राघवानी और रिंकू घोष नजर आ रही है। निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि ‘देवरानी जेठानी’ के रिश्ते पर आधारित कई फिल्में लोगों ने देखी होगी। लेकिन हमारी फिल्म उन सब से अलग और नयी है। हमने इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया है। फिल्म महिला प्रधान है, यह तो फिल्म के लुक और नाम से पता चल गया होगा। लेकिन इसका हर एक किरदार खास है, जो फिल्म की कहानी को पूरी सार्थकता के साथ आगे लेकर चलने वाली है। फिल्म की कहानी तो हम अभी शेयर नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी इतना कहेंगे कि इस फिल्म को कोई भी सहजता के साथ घर, परिवार के तमाम लोगों के साथ मिलकर देख सकेगा। खासकर महिलायें खुद को कहीं न कहीं फिल्म से रिलेट भी कर पायेंगी। गौरतलब है कि ‘देवरानी जेठानी’ में काजल राघवानी और रिंकू घोष के साथ मुख्य भूमिका में गौरव झा और देव सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा बाल कलाकार चाहत, ललित ललित उपाध्याय, भानु पांडेय, रिंकू भारती मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। निर्देशक अजय कुमार झा हैं। लेखक अरबिंद तिवारी हैं। संगीत ओम झा और गीत अरबिंद तिवारी का है। छायांकन डी के शर्मा का है। नृत्य कानू मुखर्जी का है और कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं।

हप्पू की उलटन पलटन: घर में नए मेहमान के आने से मुसीबत में पड़े हप्पू सिंह

मुंबई, 08 जून : टीवी शो हप्पू की उलटन पलटन में एक नए किरदार की एंट्री होगी। दरअसल, दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी द्वारा अभिनीत) के घर एक अजीब मेहमान आएगा, जिसके चलते वह एक मुसीबत के जाल में फंस जाएंगे। उनका किरदार हप्पू सिनोफोबिया से पीड़ित है, वह कुत्तों से डरते है। ट्रैक में, कमिश्नर (किशोर भानुशाली) छुट्टियों की योजना बनाता है और अपने शरारती पालतू कुत्ते राजू की देखभाल हप्पू को सौंपते हैं। हप्पू, कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) और केट (गजल सूद) को छोड़कर घर में हर कोई राजू के साथ खेलता है। योगेश त्रिपाठी ने कहा, हप्पू बेनी (विश्वनाथ चटर्जी) से राजू को उसके साथ रखने का अनुरोध करता है। लेकिन बिमलेश (सपना सिकरवार) मना कर देती है। इसलिए हप्पू के पास राजू की देखभाल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। थोड़े समय में, रितिक (आर्यन प्रजापति), चमची (जारा वारसी और रणबीर (सौम्या आजाद) को राजू से प्यार हो जाता है और कमिश्नर के दौरे से लौटने पर उसे अलविदा नहीं कहना चाहते। वे राजू को छिपाने के लिए एक चालाक योजना बनाते हैं और उसे सुरक्षित रखने के लिए एक दयालु भिखारी को सौंप देते हैं। इस बीच कमिश्नर राजू का पता-ठिकाना जानने की मांग करते नजर आएंगे। हप्पू, जो राजू के लापता होने के बारे में पूरी तरह से अनजान है, को कमिश्नर के गुस्से का सामना करना पड़ता है। अभिनेता ने आगे कहा, हप्पू को सबक सिखाने के लिए, कमिश्नर ने राजू के मिलने तक उसे अपना पालतू कुत्ता बनाने का फैसला किया। हप्पू की उलटन पलटन हर सोमवार से शुक्रवार एंड टीवी पर प्रसारित होता है।

लेखक व निर्देशक युदवीर बाकोलिया की शॉर्ट फिल्म 9 डेज, अपने में सस्पेंस थ्रिलर मूवी है

मुंबई, 07 जून: 9 डेज एक सस्पेंस शॉर्ट फिल्म है। इस फिल्म के लेखक व निर्देशक युदवीर बाकोलिया है। अब तक आप 6 सफल शॉर्ट फिल्मो का लेखन व निर्देशन कर चुके हैं। जूली, 19 फ्लोर, मेरे प्यार के वो पल, मेरा अस्तित्व, रमाकांत की शादी, यह सभी फिल्में यूट्यूब पर उपलब्ध आपकी हर फिल्म का चाहे निर्देशन हो, कहानी हो फिर चाहे वह लव स्टोरी हो, सस्पेंस थ्रिलर हो या फैमिली ड्रामा हो, आपकी हर फिल्म में एक नया पन होता है जो दर्शकों को फिल्म से बांधे रखता है। आपका अपना एक दर्शक वर्ग है जो आपकी फिल्म देखते हैं और उसका इंतजार भी करते हैं. 9 डेज एक सस्पेंस थ्रिलर शॉर्ट फिल्म है। इस फिल्म की कहानी अजय नामक पात्र के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, अजय एक शादीशुदा व्यक्ति है जिसकी पत्नी का देहांत 2 साल पहले एक कार एक्सीडेंट में हो जाता है‌, उसका 7 वर्ष का एक बेटा भी है। अजय एक बहुत सीधा-साधा इंसान है, अपने बेटे की परवरिश में जैसे अपने आप को भुला दिया है। उसकी जिंदगी में सब कुछ सामान्य चल रहा होता है लेकिन एक रात उसकी जिंदगी में एक ऐसा प्रधानमंत्री का फोटो आता है जो अजय की जिंदगी व उसका करैक्टर को पूरी तरह बदल कर रख देता है। जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा। दर्शक इस फिल्म को जरूर देखें। बहुत जल्द यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज की जाएगी। अजय के किरदार को युद्धवीर बाकोलिया ने अपने अभिनय से और भी बेहतर बनाने की कोशिश की है, आपका अभिनय सराहनीय है। इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार-निशांत जॉन, पद्मिनी अरोरा, प्रवीण कश्यप व बाल कलाकार दक्ष व हीना बाकोलिया, राम व नेहा है। हर कलाकार ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। इस फिल्म की विशेषता फिल्म की कहानी, बेहतरीन निर्देशन, संवाद व म्यूजिक है जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखता है।

निर्देशक मनोज शर्मा की फिल्म “हेल्लो हेलो व्हाट्सएप” जियो सिनेमा पर हुई रिलीज

मुंबई, 07 जून: धर्मेंद्र, मधु, टीवी एक्टर रोहन मेहरा, रजनीश दुग्गल, राजपाल यादव, कायनात अरोड़ा सहित कई कलाकारो के अभिनय से सजी फ़िल्म खली बली और गणेश आचार्य की फ़िल्म देहाती डिस्को के निर्देशक मनोज शर्मा की नई फिल्म “हेल्लो हेलो व्हाट्सएप” जियो सिनेमा पर रिलीज हो गई है। हेमंत पाण्डेय और बृजेन्द्र काला जैसे कलाकारों से सजी यह एक अनोखी फ़िल्म है जो दर्शक पसन्द कर रहे हैं। इस फ़िल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। शर्मा परिवार के मुखिया के निधन के बाद, इस परिवार के कई सदस्य इकट्ठा होते हैं। शोक के बीच, सुमन को अपने दिवंगत पिता के मैसेज मिलने लगते हैं। क्या है इस असाधारण घटना के पीछे का रहस्य? इसको जानने के लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी। सेभरिया पिक्चर्स, प्राची मूवीज़ और हिमालयन ड्रीम्स के बैनर तले बनी फिल्म के लेखक निर्देशक मनोज शर्मा, निर्माता प्राची मूवीज़ है। फ़िल्म के गीतकार व संगीतकार प्रवीण भारद्वाज, कोरियोग्राफर नरेश शिकारी हैं। बता दें कि मनोज शर्मा कई बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘खली बली’ को भी ऑडिएंस द्वारा पसन्द किया गया था। अब अपनी इस लेटेस्ट फ़िल्म हेलो हेलो व्हाट्सएप को लेकर मनोज शर्मा का कहना है कि फ़िल्म दर्शकों को पसन्द आ रही है, उसकी वजह इसका कॉन्सेप्ट और इसका अलग ट्रीटमेंट है।

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ज्योति की शूटिंग शुरू

मुंबई, 06 जून: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ज्योति की शूटिंग शुरू हो गयी है। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में लालबाबू पंडित के निर्देशन में फ़िल्म ‘ज्योति’ की शूटिंग शुरू कर दी गयी है।ज्योति नारीप्रधान फ़िल्म है जिसमें अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म ज्योति के किरदार के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि उनका किरदार ही इस फ़िल्म की जान है और आने वाले समय मे यह फ़िल्म नारीप्रधान फिल्मों में एक मिसाल के रूप में जानी जाएगी। निर्देशक लालबाबू पंडित ने बताया कि ज्योति बड़े बजट की फ़िल्म है । लगभग एक करोड़ की लागत से यह फ़िल्म बन रही है और शूटिंग को लखनऊ, बाराबंकी सहित आसपास के तमाम लोकेशन्स को एक्सप्लोर किया जाएगा । हमारा तकनीकी पक्ष बेहद मजबूत है और उसके जरिये हम एक बेहतरीन फ़िल्म बनाने जा रहे हैं । रिकॉल प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ज्योति के निर्माता प्रदीप दारूका हैं। वहीं ज्योति के लेखक अरविंद तिवारी और फ़िल्म के निर्देशक लालबाबू पंडित हैं। फ़िल्म ज्योति में गीत संगीत कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। ज्योति में अक्षरा और विक्रांत के अलावा जे नीलम, अमित शुक्ला,बीना पांडेय, पुण्यदर्शन गुप्ता,राजेन्द्र मिश्रा, बलराम पांडेय,सोनू पांडेय, धामा वर्मा और निशा तिवारी की भी अहम भूमिका है।  

कई सितारों को स्क्रीन ‘मॉम’ रहीं दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लतकर का निधन

मुंबई, 05 जून: 250 से अधिक हिंदी और 50 से अधिक मराठी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाने वाली और कई शीर्ष सितारों की ‘मां’ रहीं दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लतकर का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। बॉलीवुड सूत्रों ने बताया कि उन्होंने रविवार शाम यहां के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुलोचना फिल्म उद्योग में लोकप्रिय थीं और व्यापक भूमिकाओं के लिए विख्यात थीं। वह सहायक भूमिकाओं से लेकर मातृशक्ति का प्रतीक थीं और छह दशकों से भी अधिक समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं। मुख्य नायिका के रूप में उनके कुछ यादगार शुरुआती मराठी फिल्में थीं : ‘ससुरवास’, ‘वाहिनीच्या बंगद्य’, ‘मीत भाकर’, ‘संगत्ये आइका’, ‘शक्ति जौ’ और कई अन्य। 30 जुलाई, 1928 को बेलगावी (अब कर्नाटक में) के खडाकलत गांव में जन्मीं सुलोचना ने 1946 में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी शीर्ष बॉलीवुड फिल्मों में बिमल रॉय की क्लासिक ‘बंदिनी’ (1963) थी, जिसे आज भी याद किया जाता है। जिन अन्य हिंदी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया उनमें ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘दुनिया’, ‘अमीर गरीब’, ‘बहारों के सपने’, ‘कटी पतंग’, ‘मेरे जीवन साथी’, ‘प्यार मोहब्बत’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘वारंट’, ‘जोशीला’, ‘डोली’, ‘प्रेम नगर’, ‘आक्रमण’, ‘भोला भला’, ‘त्याग’, ‘आशिक हूं बहारों का’, ‘अधिकार’, ‘नई रोशनी’, ‘आए दिन बहार के’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘अब दिल्ली दूर नहीं’, ‘मजबूर’, ‘गोरा और कला’, ‘देवर’, ‘कहानी किस्मत की’, ‘तलाश’ और ‘आजाद’ शामिल हैं। इन वर्षो में उन्होंने धर्मेद्र, राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, नूतन, आशा पारेख, वहीदा रहमान, जीनत अमान, तनुजा, आदि सहित कई सितारों की मां की भूमिका निभाई। सुलोचना को 1999 में पद्मश्री और 2004 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सर्वोच्च सम्मान ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया। वृद्धावस्था संबंधी दिक्कतों और सांस लेने में तकलीफ के चलते प्रभादेवी निवासी एक परिचित महिला ने वरिष्ठ अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराया था और उनकी देखभाल कर रही थीं, जहां रविवार की शाम उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।

नहीं रहे टीवी शो महाभारत के ‘शकुनी मामा’ गूफी पेंटल, 79 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई, 05 जून: ‘महाभारत’ सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल ने लंबी बीमारी के बाद दम तोड़ दिया। एक्टर की मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है। एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। सोमवार सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार अंधेरी में होगा। गुफी पेंटल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें पहचान ‘महाभारत’ के शकुनि मामा के रोल से मिली थी। गुफी पेंटल ने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। गुफी पेंटल जिन टीवी शोज में नजर आए, उनमें ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘कर्म फल दाता शनि’ जैसे नाम शामिल हैं।