ड्रामाट्रजी थियटर ग्रुप ने किया नाटक “प्याज़ के फूल” का मंचन

नई दिल्ली, 25 जून: दिल्ली के अक्षरा थिएटर में ड्रामाट्रर्जी आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के द्वारा नाटक “प्याज़ के फूल” का सफल मंचन हुआ जिसके लेखक हैं प्रियम जानी और निर्देशक सुनील चौहान और साक्षी ने किया। नाटक में मुख्य भूमिका में गौरी गुप्ता और मनीषा गुप्ता नज़र आये वही, सह कलाकार की भूमिका अंकिता, आकिब और अभियुदय ने निभाई, तो वही संगीत क्षितिज मिश्रा और प्रकाश व्यवस्था सुनील चौहान की। यह नाटक एक लव ट्राएंगल पर आधारित है जिसमें एक व्यक्ति गोविंद को रानी जो कि एक वैश्या है, से प्यार हो जाता है और अचानक उसकी पत्नी एक दिन वैश्या से मिलने चली जाती है। नाटक हाउसफुल रहा और कई लोगों की शिकायत रही कि वह हाउसफुल होने के कारण नाटक नहीं देख सके। नाटक के बाद दर्शकों की समीक्षा बहुत अच्छी रही, कई दर्शकों का कहना था कि एक घंटे में कई तथ्यों को सम्मिलित किया गया था और नाटक बेहद आकर्षित था। जल्द ही इस नाटक की एक और प्रस्तुति दिल्ली में होगी जिसके लिए ड्रामाटर्जी थिएटर ग्रुप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि से जुड़ा जा सकता है।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई, 24 जून : बॉलीवुड स्टार प्रभास, कृति सेनॉन और सैफ अली खान स्टारर ‘आदिपुरुष’ को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया। एक तरफ जहां इस फिल्म की आलोचना हो रही है। वहीं, इन सबका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ रहा है। इस फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो काफी निराशाजनक है। फिल्म के गिरते राजस्व के कारण निर्माताओं ने 22 जून और 23 जून के दो दिनों के लिए 3डी टिकटों की कीमत कम कर दी थी। यह घोषणा की गई थी कि ‘आदिपुरुष’ के 3डी टिकट सिर्फ 150 रुपये में उपलब्ध होंगे। लेकिन, दोनों दिन इससे कोई मुनाफा नहीं हुआ, बल्कि रेवेन्यू काफी गिर गया। सातवें दिन साढ़े पांच करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने आठवें दिन सिर्फ साढ़े तीन करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने भारत में अब तक 263.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस बीच, फिल्म अपने पहले ही दिन नकारात्मक समीक्षा और विवादास्पद संवादों के कारण विवादों में आ गई। बाद में डायलॉग भी बदले गए, लेकिन इससे मेकर्स को कोई फायदा नहीं हुआ। पहले दिन दुनिया भर में 140 करोड़ का बिजनेस करने वाली यह फिल्म अब सिंगल डिजिट की कमाई पर अटक गई है। आज और कल रविवार को यह देखना अहम होगा कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन बढ़ाता है या नहीं।

‘आदिपुरुष’ की कमाई में भारी गिरावट के बाद मेकर्स ने किया ऑफर का ऐलान

मुंबई, 22 जून : फिल्म ‘आदिपुरुष’ की छठे दिन की कमाई देखकर आप भी चौंक जाएंगे। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है। फिल्म की घटती कमाई से मेकर्स परेशान हैं। ऐसे में मेकर्स ने अगले दो दिनों के लिए 3डी टिकटों के दाम कम कर दिए हैं। फिल्म ने रिलीज के तीन दिन तूफानी शुरुआत करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन चौथे दिन से फिल्म की गिरावट शुरू हो गई। तीसरे दिन फिल्म ने 70 करोड़, चौथे दिन महज 16 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 10 करोड़ रुपये और अब छठे दिन महज 7.5 करोड़ रुपये कमाए। बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के छठे दिन केवल 7.5 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही। बुधवार को एक बार फिर ‘आदिपुरुष’ की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने 250 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म की अबतक की कमाई कुल 255.30 करोड़ हो गयी है। आप को बता दे कि 500 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म की घटती कमाई से मेकर्स परेशान हैं। ऐसे में मेकर्स ने अगले दो दिनों के लिए 3डी टिकटों के दाम कम कर दिए हैं। टी-सीरीज ने एक पोस्ट के जरिए 22 जून और 23 जून को ‘आदिपुरुष’ के 3डी टिकट सिर्फ 150 रुपये में उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं मेकर्स ने फिल्म में कई विवादित डायलॉग्स भी बदल दिए हैं। इन सबके बावजूद यह देखना अहम होगा कि फिल्म वीकेंड तक पहुंच पाती है या नहीं।

फिल्म आदिपुरुष की कमाई में पांचवें भी दिन गिरावट जारी

मुंबई, 21 जून: आदिपुरुष रिलीज होने से पहले से ही चर्चा में है। इस फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज होते ही निर्देशक की काफी आलोचना हुई थी। अब इस फिल्म की रिलीज के बाद एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है। शुरुआत में इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी। हालांकि अब पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म आदिपुरुष ने पहले दिन 86.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। उसके बाद अगले दिन 65.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 69.1 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई। फिर भी फिल्म ने 76.85 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, इसने भारत में केवल 16 करोड़ रुपये कमाए। उसके बाद फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को महज 10.80 करोड़ रुपये ही कमाई हुई। अब तक फिल्म ने 247.90 करोड़ रुपये बटोरे हैं। खास बात यह है कि फिल्म ने न केवल हिंदी में बल्कि तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी कमाई की। किस भाषा में फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई- हिंदी भाषा में फिल्म आदिपुरुष ने 120.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। तेलुगु में 110.85 करोड़, मलयालम ने 1.1 करोड़ रुपये, तमिल ने 2.7 करोड़ रुपये और कन्नड़ भाषा की फिल्म ने 1.7 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने पहले दिन 56.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 65.25 करोड़ और तीसरे दिन 69.1 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन से ही फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

आदिपुरुष पर हो रहे विवाद पर कृति सैनन ने दिया रिएक्शन!

मुंबई, 20 जून: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म आदिपुरूष को लेकर हो रहे विवाद को लेकर अपना रियेक्शन दिया है। ओम राउत निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ इन दिनों विवादों में है। फिल्म के डायलॉग्स, वीएफएक्स और कई सींस पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। इस फिल्म में राम और सीता का किरदार प्रभास और कृति सैनन ने निभाया है, जबकि रावण, सैफ अली खान बने हैं। कृति सैनन ने खुले तौर पर ‘आदिपुरुष’ के विवाद पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन उन्होंने अपने एक पोस्ट में इशारों-इशारों में इसके विरोध पर रिएक्शन दिया है। कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज शेयर किए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “चीयर्स और तालियों पर ध्यान दे रही हूं। जय श्री राम।

करण देओल की बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र, लाल पगड़ी पहन बहूरानी को घर लाने पहुंचे सनी देओल

मुंबई, 18 जून: सनी देओल के बेटे व बॉलीवुड एक्टर करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दादा धर्मेंद्र और पिता सनी देओल समेत बारातियों के साथ करण अपनी दुल्हनिया को लेने घोड़ी पर सवार होकर निकल चुके हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने रविवार को दूल्हे के साथ-साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंचने वाले मेहमानों के कई वीडियो और फोटोज शेयर कीं। बारातियों को नाचते देख करण इस मोमेंट्स को एन्जॉय कर रहे हैं। इस मौके पर करण के पिता सनी देओल व्हाइट कुर्ते और पायजामा के साथ लंबी ग्रीन कलर की शेरवानी में नजर आए। उनके दादा धर्मेंद्र व्हाइट शर्ट और टाई के साथ ब्राउन कलर के सूट में वेन्यू पर पहुंचे। सभी ने लाल पगड़ी पहनी हुई थी। धर्मेंद्र ने भी पोते की बारात में जमकर डांस किया। करण ने 2019 में आई फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्हें वेले में देखा गया और जल्द ही अपने 2 में देखा जाएगा। वहीं सनी देओल जल्द ही अपनी को-स्टार अमीषा पटेल के साथ गदर 2 में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गुंजन सिंह का नया गाना पिया पाउडरवा लेले आइहा का जलवा, रिलीज के साथ हुआ वायरल

मुंबई, 17 जून: गायक गुंजन सिंह का नया भोजपुरी गाना पिया पाउडरवा लेले आइहा आज रिलीज हो गया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने की थीम भोजपुरी प्रदेश में पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर है, जिसमें पत्नी गर्मी से परेशान होकर पाउडर की मांग करती है। गुंजन सिंह ने इसे गाने के रूप में भुनाया है, जो अब वायरल भी हो रहा है। गाना बेहद सुरीला और दिलचस्प है। यही वजह है गाना रिलीज होने के बाद से व्यूज तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुंजन सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि गाना पिया पाउडरवा लेले आइहा आप सबके बीच है। इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। यकीनन आप भी इस भीषण गर्मी में हलकान होते होंगे। ऐसे में पाउडर आपके लिए राहत के काम करता है। हमने समय के अनुसार यह गाना बनाया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी गाने अब एक से बढ़ कर आ रहे हैं। लोग ऐसे गाने सुनना भी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि गुंजन सिंह के साथ इस गाने में अपनी सुमधुर आवाज शिल्पी राज ने दी है। गाने में दोनों की केमेस्ट्री निखर कर आ रही है। इसी वजह से जानकारों का मानना है कि यह गाना अभी और धमाल मचाएगी। वैसे, हम आपको बता दें कि गाने में गुंजन सिंह और शिल्पी राज हैं। गीतकार अमन अलबेला और संगीतकार पप्पू भाई हैं। निर्देशक सुशांत सिंह एवं कुमार चंदन हैं।

‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के पहले दिन की 140 करोड़ रुपये की कमाई

मुंबई, 17 जून: एक्शन और ‘स्पेशल इफेक्ट्स’ से भरपूर फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के पहले दिन वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी टी-सीरीज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘आदिपुरुष’ ने अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी भाषा में बनी अब तक की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सर्वाधिक कमाई की है। टी-सीरीज की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सिनेमाई रूप से असाधारण फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने बॉक्स ऑफिस पर व्यापक प्रभाव डाला है। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रिकॉर्ड 140 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘आदिपुरुष’ रामायण पर आधारित है और यह शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में अभिनेता प्रभास ने राघव (राम), कृति सैनन ने जानकी (सीता) और सैफ अली खान ने लंकेश (रावण) की भूमिका निभाई है। निर्माताओं के अनुसार, रिलीज के पहले दिन की कमाई के मामले में ‘आदिपुरुष’ ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ जैसी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

‘आदिपुरुष’ के मेकर्स पर भड़के रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर

मुंबई, 17 जून : ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को हर जगह रिलीज हुई। रामायण पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता थी। देखा गया कि पहले दिन ही फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी। हालांकि, ‘आदिपुरुष’ दर्शकों को पसंद नहीं आई। इस फिल्म को कई लोगों ने ट्रोल किया है। रामायण सीरीज के डायरेक्टर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर कमेंट किया है। प्रेम सागर ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने ‘आदिपुरुष’ की कहानी, सिनेमाई आजादी, फिल्म में रावण के रोल और डायलॉग्स पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, ”मैंने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मैंने आदिपुरुष का ट्रेलर और टीजर देखा है। रामानंद सागर ने भी रामायण में क्रिएटिव फ्रीडम का इस्तेमाल किया था। लेकिन वह श्रीराम को समझ चुके थे। कई पाठों को पढ़ने के बाद उन्होंने छोटे-मोटे बदलाव किए। लेकिन सच्चाई के साथ कभी छेड़छाड़ नहीं की गई। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान द्वारा निभाए गए रावण के रोल के बारे में उन्होंने कहा, ‘रावण एक विद्वान और बुद्धिमान व्यक्ति था। उन्हें खलनायक के रूप में चित्रित करना गलत है। शास्त्रों के अनुसार रावण ने इतनी तबाही इसलिए की क्योंकि वह जानता था कि श्रीराम के हाथों ही उसे मोक्ष मिल सकता है। श्रीराम भी रावण को विद्वान मानते थे। जब रावण मरने वाला था, तब श्रीराम ने कुछ सीखने के इरादे से लक्ष्मण को उनके पैरों पर जाने के लिए कहा। इसलिए आप रावण को खलनायक के रूप में चित्रित नहीं कर सकते।’ इंटरव्यू में उनसे हनुमान द्वारा बोले गए डायलॉग ‘तेल तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की’ के बारे में भी पूछा गया। इसका जवाब देते हुए प्रेम सागर हंस पड़े और इसे टपोरी स्टाइल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ओम राउत ने ‘आदिपुरुष’ फिल्म मार्वल बनाने की कोशिश की थी। कई लोगों ने रामायण लिखी है लेकिन इसकी कहानी किसी ने नहीं बदली। केवल रंग और भाषा बदली है। जबकि ‘आदिपुरुष’ में सच्चाई से छेड़छाड़ की गई है। क्या आप रामायण पर वेब सीरीज बनाएंगे? उनसे भी पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता ने कहा था कि 85 साल तक ऐसी रामायण कोई नहीं बना पाएगा। उन्होंने लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम की कहानी सुनाई।’

प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी फ़िल्म ‘हिंदुस्तानी’ की शूटिंग शुरू

मुंबई, 16 जून : भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली फिल्म ‘हिंदुस्तानी’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिलम निर्माता विजय यादव ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हिंदुस्तानी’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के शहर गोरखपुर में शुरू कर दी है।सांवरे फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म हिंदुस्तानी में प्रदीप पांडेय चिंटू और यामिनी सिंह की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के निर्देशक निल मणि सिंह है जबकि गीत छोटू सिंह यादव ,संगीत छोटे बाबा का है। फिल्म हिंदुस्तानी के मुहूर्त पर पहुंचे गोरखपुर के सांसद मेगा स्टार रविकिशन ने बताया कि गोरखपुर भोजपुरी फिल्मों कि शूटिंग का हब बन गया है ,यहां शूटिंग करने से यहां के लोकेशन विश्व मे प्रख्यात हो रहे है। यहां के लोगो को रोजगार का भी अवसर मिल रहा है। निर्माता विजय यादव ने कहा, फिल्म हिंदुस्तानी मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसके सब्जेक्ट पर हमारी टीम कई सालों से काम कर रही थी,उम्मीद है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी। वेभ म्यूजिक प्रस्तुत फिल्म हिंदुसतनी में प्रदीप पांडेय चिंटू,यामिनी सिंह, कृष्णा कुमार,देव सिंह,बालेश्वर सिंह,पप्पू यादव,सोनिया मिश्रा,अनूप लोटा, ऋतु सिंह,ग्लॉरी महानता एवं अन्य कलाकार नजर आयेंगे।