‘सत्य प्रेम की कथा’ ने चौथे दिन की 12 करोड़ रुपये की कमाई

मुंबई, 03 जुलाई : फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म ने चौथे दिन रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अगले दिन राजस्व में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 7 करोड़ की कमाई की, लेकिन शनिवार को फिल्म ने 68 फीसदी की बढ़त के साथ 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद अब चौथे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38 करोड़ से ज्यादा है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ दर्शकों की पसंदीदा बन गई है। अगर फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती रही तो ‘भूल भुलैया-2’ के बाद यह कार्तिक-कियारा की दूसरी हिट होगी। इससे पहले कार्तिक की ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म का निर्देशन समीर स्कॉलर्स ने किया है। फिल्म में कार्तिक-कियारा के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा की फिल्म ‘डार्लिंग’ 7 जुलाई को रिलीज होगी

मुंबई, 03 जुलाई: फिल्म ‘डार्लिंग’ के रिलीज डेट की घोषणा होने के साथ ही अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म रिलीज करने के लिए तैयारियां जोर-शोर पर है। इस बारे में फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि ‘डार्लिंग’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है, तो अब उन्हें इंतजार नहीं करवाएंगे। फिल्म बन कर रिलीज को तैयार है और फिल्म का ट्रेलर भी आउट हो चुका है। अब हम फिल्म को इसी महीने यानि 7 जुलाई को रिलीज करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ हुआ हैं, तो रिलीज भी भव्यता के साथ होगी। यह फिल्म भोजपुरी सिने प्रेमियों को मनोरंजन का एक नया नजरिया देगी। फिल्म के कई हाई लाइट हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा की भोजपुरी परदे पर एंट्री, अक्षरा सिंह का पहली बार निर्देशक रजनीश मिश्रा की फिल्म में काम करना, मशहूर फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार द्वारा फिल्म की प्रस्तुति, यूथ बेस्ड कथानक व और भी कई चीजें हैं, जो फिल्म को रूटीन फिल्मों से अलग बनाती हैं। एक बार फिर से इस फिल्म के जरिए रजनीश मिश्रा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगे। फिल्म ‘डार्लिंग’ को एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो दीवानगी की हदें क्रॉस कर देता है। यह फिल्म सबों खास कर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है, इसलिए इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखें। फिल्म बेहद अच्छी है। फिल्म ‘डार्लिंग’ की को प्रोड्यूसर अनीता शर्मा है। फिल्म में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के साथ शुरुश्ती पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

निरहुआ, आम्रपाली दुबे की फिल्म कलाकंद का गाना ‘नजरिया नजरिया से मिलल बा जब से’ रिलीज

मुंबई, 02 जुलाई: भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार एवं सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ का रोमांटिक गाना ‘नजरिया नजरिया से मिलल बा जब से’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। नजरिया नजरिया से मिलल बा जब से गाने के वीडियो में आम्रपाली ,निरहुआ से कहती है कि ‘नजरिया नजरिया से मिलल बा जबसे, मनवा बेआकुल भईल बा तब से…’ यही रोमांटिक बोल निरहुआ भी आम्रपाली की आँखों झाँकते हुए दोहराते रहे हैं। फिर आम्रपाली कहती हैं कि ‘सपने में डूबल बानी, हम नईखे जागल’ तो आगे की लाइन निरहुआ बोलते हैं ‘कुछ त भईल बा खबर नईखे लागल’… फ़िल्म कलाकंद का ‘नजरिया नजरिया से मिलल बा जब से’ गाने को सिंगर सुगम सिंह, शिल्पी राज ने गाया है। इसके गीतकार तरूण पांडेय, संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी के बैनर तले बनी ‘कलाकंद’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वही कलाकंद’ के कहानीकार और निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। फिल्म का संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सुन्नी शर्मा और संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में हैं।

धमाकेदार भोजपुरी गीत ‘छाती छेद कर दिही…’ रिलीज

मुंबई, 02 जुलाई: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का धमाकेदार गीत ‘छाती छेद कर दिही…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने की शुरुआत बुलेट पर सवार दिलफेंक आशिक माही श्रीवास्तव के पास आता है और प्रपोज करता है। ब्यूटीफुल लुक में हाथ में तमंचा लिए पूरे एटिट्यूड में माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘हमके पटावे के देखा जनि सपना, तोहसे लेबल नाही मैच करे अपना, माथा सनकी त सफे मतभेद कर दिही, तोहर वाईट वाईट शर्ट पूरा रेड कर दिही, गोली मार के इयार छाती छेद कर दिही…।’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत ‘छाती छेद कर दिही…’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर अनुपमा यादव के गाये इस गीत पर जबरदस्त परफॉर्मेंस एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने किया है। इसके गीतकार आशुतोष तिवारी, संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। ड्रेस डिज़ाइनर बादशाह खान हैं।

रितेश पांडेय की फिल्म तू तू मैं मैं का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 01 जुलाई: जियो स्टूडियोज प्रस्तुत अभिनेता रितेश पांडेय की फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ का ट्रेलर जियो स्टूडियोज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। रितेश पांडेय ने कहा कि फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ अमेजिंग फिल्म है। यह हमारी भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जो फुल एंटरटेनमेंट देने वाली है। फिल्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी, तो मुझे लगता है कि हर कोई अपने परिवार दोस्तों के साथ हमारी इस फिल्म को जरूर देखें। आपको भी भोजपुरी फिल्मों पर गर्व होगा और यकीन मनाइए इसके बाद भोजपुरी फिल्म के बारे में बनी भ्रांति टूटेगी। अपनी भाषा में अपने मनोरंजन को प्रोत्साहित करें। यही अपील है। जियो स्टूडियोज प्रस्तुत और मैडज़ मूवीज और एक्चुअल मूवीज प्रोडक्शन की फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ में रितेश पांडेय,विक्रांत सिंह राजपूत, मधु शर्मा, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैश, के के गोस्वामी, महेश आचार्य और देव सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ की निर्माता ज्योति देशपांडे, अविनाश रोहरा, समीर आफताब और वेंकट महेश हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुडरी हैं। कैमरामैन वासु, म्यूजिक छोटे बाबा, लिरिक्स अरबिंद तिवारी एवं सुमित सिंह चंद्रवंशी की है। लेखक इंद्रजीत कुमार हैं। एडिटर गुरजेंट सिंह हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं। यह फिल्म 15 जुलाई को जिओ सिनेमा पर रिलीज़ होगी।

संजय मिश्रा की फिल्म गिद्ध ने जीता एशिया इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन

मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा की शॉर्ट् फिल्म गिद्ध : द स्केवेंजर ने एशिया 2023 शॉर्ट शॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल इवेंट में एशिया इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन जीत लिया है। फिल्म गिद्ध के लिये संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड भी मिला। फिल्म गिद्ध एशिया इंटरनेशनल में गिद्ध ने बेस्ट फिल्म का खिताब जीता है। गिद्ध के निर्देशक मनीष सैनी हैं। फिल्म गिद्ध में संजय मिश्रा ने एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसके पास कमाई करने का कोई साधन नहीं है। अपनी भूख मिटाने के लिए मजबूरी में इन्हें कुछ ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं जिनकी वजह से इनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म गिद्ध को येल्लानार फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। संजय मिश्रा ने कहा कि फिल्म गिद्ध को जो प्यार मिल रहा है उसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। मेरे लिए ये फिल्म एक ऐसा सफर है जो मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। फिल्म की क्रू के सभी लोग बेहतरीन हैं। इनके साथ काम करने का एक्सपीरिएंस मेरे साथ हमेशा रहेगा।हमनें इस सफर में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना किया। हमनें फिल्म के हर सीन के लिए पूरी मेहनत की थी। अब जब मैं पीछे पलटकर ये सोचता हूं कि फिल्म के लिए हमनें घंटों बैठकर हर संभव कोशिश की और फिल्म को इतना प्यार मिला, मेरा दिल खुश हो जाता है। हमनें इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी लगन के साथ कड़ी मेहनत की थी।

चेहरे पर मुस्कान, गले में नेकपीस…जन्नत जुबैर की सादगी पर फिदा हुए फैंस

मुंबई, 29 जून: टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी भले ही पिछले कुछ समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जन्नत की तस्वीरों ने एक बार फिर से फैंस का ध्यान खींचा है। जन्नत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में शानदार तस्वीरें शेयर की है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। येलो कलर की साड़ी में जन्नत खूबसूरत लग रही हैं। फैंस जन्नत की दिलकश अदाएं देख दिल हार रहे हैं। हाथ में रिंग, गले में नेकपीस उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इस शानदार इंडियन लुक के साथ उनकी प्यारी सी मुस्कान उनकी खूबसूरती को और बढ़ाने का काम कर रही है। एक्ट्रेस ने येलो साड़ी में एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दिए। अब जन्नत की गॉर्जियस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। टीवी एक्ट्रेस तस्वीर में अलग-अलग अंदाज में पोज देते दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को देख फैन्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। एक्ट्रेस के अंदाज को देखकर किसी ने उन्हें ‘तुम तो बस जान लेलो हमारी’ तो किसी ने ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। कहा है। इन तस्वीरों को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की कमाई में बड़ी गिरावट, जानिए कुल कलेक्शन

मुंबई, 28 जून : 16 जून को रिलीज हुई बिग बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ की 12वें दिन की कमाई सामने आ गई है। इस हिसाब से तो यही लग रहा है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से हटा दी जाएगी। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में अच्छा कलेक्शन किया था, इसलिए संकेत थे कि यह एक महीने तक दर्शकों का मनोरंजन करेगी। लेकिन चौथे दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई और यह सिलसिला 12वें दिन भी जारी है। फिल्म के निर्माताओं ने न सिर्फ डायलॉग बदले बल्कि टिकट के दाम भी कम कर दिए। दर्शक इस फिल्म को सिर्फ 112 रुपये में सिनेमाघरों में देख सकते हैं, लेकिन इसका फायदा अब भी मिलता नहीं दिख रहा है। दर्शक फिल्म से मुंह मोड़ रहे हैं, ये तो आंकड़े ही बताते हैं। फिल्म ने 12वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। ‘सैक्निल्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इसके साथ ही ‘आदिपुरुष’ का कुल रेवेन्यू अब 279.63 करोड़ रुपये हो गया है। 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और देवदत्त नागे मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म रिलीज के पहले दिन ही अपने वीएफएक्स और डायलॉग्स की वजह से विवादों में घिर गई थी, जिसके चलते इसकी कमाई में गिरावट आई थी।

फिल्म ’72 हूरें’ के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से किया इनकार

मुंबई, 28 जून : ‘द केरला स्टोरी’ के बाद एक और फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। धर्मांतरण, आतंकवाद और निर्दोष लोगों के ब्रेनवॉश की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ’72 हूरें’ के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास करने से साफ इनकार कर दिया है। अब फिल्म के निर्माता इस फैसले के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के सह-निर्माता अशोक पंडित ने भी सीबीएफसी के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘हमने एक शव के पैर दिखाए हैं, जिसे सीबीएफसी ने हटाने को कहा है। कुरान का संदर्भ हटाने को कहा गया है। पशु कल्याण के लिए कुछ चीजें हैं, लेकिन वे महत्वपूर्ण नहीं हैं। यह एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म है। आपने फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। वही सीन ट्रेलर में हैं तो आप ट्रेलर को कैसे रिजेक्ट कर सकते हैं? हम ट्रेलर को डिजिटली रिलीज करेंगे।’ पहले हम इसे पीवीआर में रिलीज करने वाले थे, लेकिन अब हम इसे अंधेरी के एक क्लब में रिलीज करने जा रहे हैं।’ सीबीएफसी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए अशोक पंडित ने कहा, ‘वहां बैठे ये कौन लोग हैं? यह बहुत ही गंभीर मामला है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म के ट्रेलर को प्रमाणन देने से इनकार करने के इस फैसले के लिए सीबीएफसी के सभी अधिकारी जिम्मेदार हैं। फिल्म ने IFFI में भारतीय पैनोरमा श्रेणी में पुरस्कार भी जीता है। आप उस फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को कैसे नकार सकते हैं? सेंसर बोर्ड में कुछ गड़बड़ है और इसके लिए प्रसून जोशी जिम्मेदार हैं।’ सीबीएफसी ने पहले ही फिल्म को मंजूरी दे दी थी, लेकिन अब ट्रेलर को खारिज कर दिया है। तो ये मेकर्स के लिए बड़ा झटका है। ट्रेलर आज 28 जून रिलीज होने वाला था। साथ ही फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी।

विक्रांत सिंह राजपूत और यामिनी सिंह की फिल्म ‘बाप रे बाप’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, 27 जून: भोजपुरी सिनेमा में जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिंह और अभिनेत्री यामिनी सिंह की फिल्म बाप रे बाप का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जी बाइस्कोप प्रस्तुत और मैडज़ मूवीज और एक्चुअल मूवीज प्रोडक्शन की फिल्म ‘बाप रे बाप’ के निर्माता जी बाइस्कोप, अविनाश रोहरा और समीर आफताब हैं और फिल्म के निर्देशक फिरोज खान हैं। इस फिल्म को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया कि यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को खूब गुदगुदाएगी। इस तरह की कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्में अक्सर आपने बॉलीवुड में देखा होगा लेकिन इस बार भोजपुरी स्क्रीन पर भी आप फिल्म का मजा ले सकेंगे। फिल्म की कहानी बेजोड़ है और दर्शकों के लिए यह पैसा वसूल फिल्म होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है जल्द ही इसका ट्रेलर भी आएगा। जो फिल्म के कुछ और महत्वपूर्ण पहलुओं से सबों को रूबरू कराएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना शत प्रतिशत दिया है। उम्मीद है कि भोजपुरी के दर्शक हमारी फिल्म को खूब प्यार और आशीर्वाद देंगे। गौरतलब है कि फिल्म ‘बाप रे बाप’ में विक्रांत सिंह, यामिनी सिंह, अमित शुक्ला, आदित्य मोहन, नितिका जायसवाल, रोहित सिंह मटरू, प्रकाश जैस, सोनिया मिश्रा, संजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक संजय शुक्ला और लेखक अभय यादव हैं।