फिल्म ‘जवान’ के प्रीव्यू में साड़ी में एक्शन करती दिखीं दीपिका पादुकोण

मुंबई, 10 जुलाई: ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ में अपने सिजलिंग अवतार से लोगों के होश उड़ाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर शाहरुख खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। हाल ही में इस मेगा फिल्म का प्रीव्यू रिलीज हुआ है जिसमें दीपिका की भी एक झलक नजर आईं जिसे देख फैन्स पहले ही अपना दिल हार बैठे है। फिल्म के प्रीव्यू में दीपिका ट्रेडिशनल साड़ी अवतार में खूबसूरती के साथ एक्शन सीक्वेंस करती देखी जा सकती हैं। इससे पहले पठान में एक्ट्रेस के एक्शन अवतार को सभी ने पसंद किया हैं। अब ‘जवान’ के प्रीव्यू में एक्ट्रेस सहजता से एक्शन करती नजर आ रही हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण के फैन्स के बीच उत्साह साफ हैं, क्योंकि वे फिल्म में उनकी स्पेशल अपीयरेंस को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। बेशक दीपिका पादुकोण की स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार प्रदर्शन फिल्म में चार चांद लगा देगा। वहीं एक और बात जो इस फिल्म को और एक्साइटिंग बनाती है, वह है पठान के बाद शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण का फिर से एक साथ आना। बात करें दीपिका के दूसरे आने वाले प्रोजेक्टस की तो उसमें फाइटर और प्रोजेक्ट के शामिल हैं।

फिल्म कभी अलविदा ना कहना का फर्स्ट लुक आउट

मुंबई, 10 जुलाई : भोजपुरी सिने जगत में खुद को स्थापित करने वाले अभिनेता यश कुमार की एक और फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म है – कभी अलविदा ना कहना, जिसका निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा कर रही हैं। इस फिल्म में रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। फिल्म के फर्स्ट लुक में जहां रक्षा गुप्ता व्हील चेयर पर नजर आ रही हैं, वहीं यश कुमार उन्हें गुलाब देते दिखे हैं। फिल्म का यह लुक फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को दर्शाता है, जो बेहद आकर्षक है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। सुजीत और यश की जोड़ी इन दिनों एक से बढ़ के एक कई फिल्मों में भी काम करे हैं। उसी क्रम में यह फिल्म भी है। फिल्म कभी अलविदा ना कहना को लेकर यश कुमार ने कहा कि यह फिल्म पति के प्यार और त्याग की अद्भुत दास्तान है। फिल्म कभी अलविदा ना कहना का फर्स्ट लुक आप सभी के लिए है। आप इसे देखें और अपनी प्रतिक्रिया से अगवत कराएं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी दर्शकों को मनोरंजन का नया फ्लेवर देगी और रिश्तों को निभाने की एक सलाहियत से अवगत कराएगी। फिल्म का निर्माण शुरू हो गया है। हम सभी इसके लिए उत्साहित हैं और हम अपने दर्शकों से कहना चाहते हैं कि हेल्दी और कथ्य प्रधान फिल्मों का सिलसिला यश कुमार एंटेरटेनमेंट के बैनर से जारी रहेगा। बस दर्शक हमारी फिल्मों के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखें।

फिल्म ’72 हूरें’ पहले दिन 72 लाख भी नहीं कमा पाई

मुंबई, 08 जुलाई: फिल्म ”72 हूरें” टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म को मंजूरी देने के बावजूद सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर को रिजेक्ट कर दिया, जिसके बाद मेकर्स ने नाराजगी जताई और बिना अनुमति के ट्रेलर को डिजिटली रिलीज कर दिया। इस पूरे विवाद के बीच फिल्म शुक्रवार यानी 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले ही विवादों में रही फिल्म ”72 हूरें” शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विवादों से फिल्म को कोई खास फायदा नहीं हुआ। फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। इसके पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी बेहद निराशाजनक हैं। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही निर्माता अशोक पंडित को पुलिस सुरक्षा दी गई है। उन्होंने दावा किया है कि धमकियां मिल रही हैं। हालांकि, फिल्म की बात करें तो ”72 हूरें” को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। शुक्रवार को सिर्फ 7 फीसदी दर्शक ही फिल्म देखने सिनेमाघरों में आए। फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है। ये आंकड़ा बहुत कम है। शुरुआती दिन की कमाई को देखते हुए फिल्म के ज्यादा देर तक सिनेमाघरों में टिके रहने की संभावना कम है लेकिन अगर ”72 हूरें” को वीकेंड पर दर्शक मिले तो पहले दिन से कलेक्शन का आंकड़ा थोड़ा जरूर बढ़ सकता है। यह जल्द ही पता चल जाएगा कि फिल्म सिनेमाघरों में टिक पाती है या खत्म हो जाती है।

आदिपुरुष के डायलॉग्स से आहत हुई जनभावना, मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी

मुंबई, 08 जुलाई: फिल्म ‘आदिपुरुष’ के रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया था। फिल्म के डायलॉग्स और अन्य चीजों को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। डायलॉग्स की जमकर आलोचना हुई और सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को भी खूब ट्रोल भी किया। ट्रोलिंग के बाद अब मनोज मुंतशिर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करके फैंस, साधु-संतों और श्री राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं स्वीकार करता हूं कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं। अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं। भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें! आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था। फिल्म की तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई और प्रभास-कृति की फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की। लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों को सिर्फ निराशा ही मिली। फिल्म के डायलॉग्स से दर्शक नाराज हुए। लोगों का कहना है कि मनोज मंतशिर ने फिल्म के डायलॉग्स रामायण के समय के अनुसार नहीं, बल्कि आज की बोलचाल के हिसाब से लिखे। डायलॉग्स को लेकर मनोज मंतशिर को लोगों का गुस्सा अब तक झेलना पड़ रहा है। ट्रोलिंग के बाद राइटर ने कई बार सफाई भी दी और अब उन्हें माफी मांगी पड़ी है। ‘आदिपुरुष’ में दिखाए गए हनुमान, रावण, इंद्रजीत जैसे किरदारों के संवाद से गुस्सा दर्शकों ने फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठाई थी। हाई कोर्ट भी सेंसर बोर्ड और फिल्म के निर्माता-निर्देशक को लताड़ लगा चुका है, जिसके बाद मेकर्स ने डायलॉग्स बदलने का फैसला लिया। अब फिल्म के डायलॉग्स बदले जा चुके हैं। ‘आदिपुरुष’ का एडिटिड वर्जन ही थिएटर्स में दिखाया जा रहा है, लेकिन फिर भी फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में पूरी तरह से नाकामयाब हुई है।

राम जन्मभूमि मंदिर केस पर बनने वाली फिल्म में काम करेंगे संजय दत्त-सन्नी देओल

मुंबई, 08 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और सन्नी देओल राम जन्मभूमि मंदिर केस पर बनने वाली फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि राम जन्मभूमि मंदिर के अदालती विवाद पर फिल्म बनने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पक्ष-विपक्ष के वकील की भूमिका के लिए सनी देओल और संजय दत्त से संपर्क किया गया है। इस फिल्म में सनी देओल और संजय दत्त आमने-सामने होंगे। दोनों अदालत में एक-दूसरे के खिलाफ वकालत करते नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म पूरी शूटिंग मुंबई में होगी. जहां, एक पूरा सेट तैयार किया जा रहा है। चर्चा है कि मुंबई के फिल्म सिटी में ही अयोध्या मंदिर का सेट तैयार किया जाएगा और कोर्ट रूम ड्रामा के लिए कोर्ट रूम बनाने की भी तैयारी शुरू हो गई है।

कार्तिक-कियारा की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ ने 50 करोड़ की कमाई की

मुंबई, 06 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेात कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरो में प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म को समीर विद्वंस ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कियारा एक बार फिर ‘भूल भुलैया 2’ को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आयी। दर्शकों को कार्तिक और कियारा की जोड़ी पसंद आयी है।सत्य प्रेम की कथा ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई कर ली है।

ग्रीन ट्रांसपेरेंट साड़ी में अपने लुक से मौनी रॉय ने मचाई खलबली

मुंबई, 05 जुलाई: 37 वर्षीय एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लेटेस्ट लुक को लेकर इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह ग्रीन ट्रांसपेरेंट साड़ी में नजर आ रही है। साड़ी लुक में हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मौनी रॉय ने खलबली मचा दी है। हालिया तस्वीरों में मौनी रॉय ने अपनी खुली जुल्फों से फैंस की नींदें तक उड़ा दी है और उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 37 वर्षीय एक्ट्रेस मौनी रॉय एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक मौनी रॉय ने अपने हॉट एंड ब्यूटीफुल लुक से एक बार फिर खलबली मचा दी है। हाल ही में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत लुक के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्में देखकर फैंस के होश तक उड़ गए। इन तस्वीरों में फैंस को मौनी रॉय का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है और वो उनके लुक की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। मौनी रॉय ने जो लेटेस्ट फोटोशूट कराया है उसमें वो ग्रीन एम्ब्रॉयडी वर्क की ट्रांसपेरेंट साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। ग्रीन साड़ी मे अप्सरा सी खूबसूरत लग रही मौनी रॉय कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक किलर पोज देती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में आंखें बंद करके अपनी जुल्फें संवार रही हैं, मौनी की इस ब्यूटी को देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे। कजरारी आंखें…साड़ी का लहराता पल्लू के साथ सिंपल लुक्स में मौनी रॉय ने कुछ यूं लूटी ली महफिल। मौनी रॉय ने स्लीवलेस ब्लाउज, खुली जुल्फों और मिनिमल मेकअप में बेहद ह किलर लुक दे रही हैं। मौनी रॉय ग्रीम शिमरी साड़ी में इतनी हसीन लग रही हैं, उनकी तस्वीरों को देखकर आप भी अपना दिल हार जाएंगे।

14 जुलाई को रिलीज होगी प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी फिल्म ‘पड़ोसन’

मुंबई, 05 जुलाई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘पड़ोसन’ 14 जुलाई को रिलीज होगी। नेहा श्री एंटरटेनमेंट एवं आश्विनी शर्मा के बैनर तले बनी फिल्म ‘पड़ोसन’ के निर्देशक एवं संगीतकार रितेश ठाकुर ने बताया कि ‘पड़ोसन’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है, तो अब उन्हें इंतजार नहीं करवाएंगे। फिल्म बन कर रिलीज के लिये तैयार है और फिल्म का ट्रेलर भी आउट हो चुका है। अब हम फिल्म को इसी महीने यानी 14 जुलाई को रिलीज करेंगे। फिल्म पड़ोसन का निर्माण भव्यता के साथ हुआ तो रिलीज भी भव्यता के साथ होगा। यह फिल्म भोजपुरी सिने प्रेमियों को मनोरंजन का एक नया नजरिया देगा। फिल्म के कई हाई लाइट हैं, जिनमें प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी दमदार लुक्स और धांसू कॉन्सेप्ट, निर्मात्री नेहाश्री पहली बार चिंटू के साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगी। साथ में काजल राघवानी जबरदस्त किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘पड़ोसन’ में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ काजल राघवानी, नेहाश्री,लोटा तिवारी,ऋतु पांडेय प्रकाश जैस, लालधारी,भावना सिंह , सीपी भट्ट ,हीरा यादव और संजय पाण्डेय जैसे कई कलाकार नजर आयेंगे।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आयेगी अनन्या पांडे

मुंबई, 05 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आयेगी। करण जौहर निर्मित-निर्दशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। ट्रेलर में अनन्या पांडे भी नजर आ रही है। ट्रेलर में अनन्या पांडे की एक छोटी सी झलक देखने को मिली है। एक क्लिप में अनन्या और रणवीर एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें रणवीर शिमरी जैकेट के साथ टी-शर्ट और शिमरी पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अनन्या रेड शिमरी आउटफिट में नजर आ रही है। गाने के दौरान दोनों एक क्लब में डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

मुबई, 03 जुलाई : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी सिजलिंग-बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पूनम पांडे एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर चर्चा में आ गई हैं और उनका लुक इंटरनेट पर जमकर तहलका मचा रहा है। ये बोल्ड तस्वीरें पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें नीले रंग की ब्रालेट और थाई स्लिट स्कर्ट पहनी हुई हैं। एक्ट्रेस कभी जमीन पर बैठ तो कभी खड़ी होकर स्टनिंग पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस पूनम के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस तरह-तरह के कमेंट कर पूनम की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, उफ्फ। दूसरे ने लिखा, स्टनिंग। एक्ट्रेस की तस्वीरों में बैकग्राउंड भी काफी खूबसूरत लग रहा है। पूनम पांडे ने सिल्वर चूड़ियां, मांग टीका और बड़े झुमकों की मदद से जादू चला दिया है। एक्ट्रेस की फिटनेस देख फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज ने सोशल मीडिया का टेंप्रेचर काफी बढ़ा दिया है। बता दें कि पूनम सिर्फ अपने बोल्ड लुक के कारण ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल उन्होंने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था। पूनम की शिकायत पर सैम की दो बार गिरफ्तारी हो चुकी है।