सनी देओल को बड़ा झटका, मुंबई वाला बंगला होगा नीलाम, नहीं चुकाया 56 करोड़ रुपए का लोन

मुंबई, 20 अगस्त : सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ थिएटर्स में धमाल मचा रही है। हर दिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन, दूसरी तरफ सनी देओल की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सनी की एक प्रॉपर्टी पर नीलामी का खतरा मंडरा रहा है। सनी ने बैंक से लोन लिया था, जिसकी रिकवरी के लिए बैंक उनके विला को नीलाम करने का विज्ञापन निकाल चुका है। ये बंगला उन्होंने 56 करोड़ रुपए के लोन के बदले गिरवी रखा था। बैंक ऑफ बड़ौदा के विज्ञापन के अनुसार सनी देओल ने लोन के बदले जुहू की प्रॉपर्टी ‘सनी विला’ गिरवी रखा था। इसके बदले सनी देओल को बैंक का करीब 56 करोड़ का लोन चुकाना था। जो अभी तक नहीं चुकाया गया हैं। ये लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने इस प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया है। बैंक का विज्ञापन बताता है कि ‘सनी विला’ की नीलामी 25 सितंबर को होगी।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ की कमाई पहुंची सौ करोड़ के पार

मुंबई, 17 अगस्त : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड’ काफी पॉपुलर रही थी। फिल्म का सीक्वल ‘ओह माय गॉड 2’ 11 अगस्त को रिलीज हुआ था। फिल्म ने छह दिन में सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित थे। इसके साथ ही फिल्म पर सेंसर की कैंची चल गई और फिल्म की खूब चर्चा हुई। सनी देओल की ‘गदर 2’ जैसी बड़ी फिल्म आने के बाद भी ‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘ओह माय गॉड 2’ ने बुधवार को 7.75 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की और रोजाना की कमाई बढ़ने लगी। सोमवार को भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट आई, लेकिन 15 अगस्त की छुट्टी के दिन फिल्म ने 17.10 करोड़ का कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बना लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओह माय गॉड 2’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में फिल्म ने 80 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर इसकी तारीफ की है। इस फिल्म को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। यौन शिक्षा पर आधारित इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘ए सर्टिफिकेट’ दिया है, लेकिन कलाकार और दर्शक दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म बच्चों के लिए है। इस फिल्म के निर्माताओं को सेंसर बोर्ड ने 20 कट का सुझाव दिया था। पहले यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ‘जियो सिनेमाज’ से बातचीत कर रहे थे। शायद डील 90 करोड़ में होने वाली थी, लेकिन फिर अचानक फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया।

250 करोड़ क्लब में शामिल हुयी गदर 2

मुंबई, 17 अगस्त : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2, 250 करोड़ क्लब में शामिल हो गयी है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी है। ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) की जोड़ी ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। ‘गदर 2’में भी दर्शकों ने इस जोड़ी को प्यार दिया है। ‘गदर 2’ पहले दिन से ही ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन कर रही है। ‘गदर 2’ को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। इस फिल्म ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों में 260 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।इसी के साथ गदर-2, पठान के बाद 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। ‘गदर 2 ,में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई ने की खुदकुशी

मुंबई, 02 अगस्त : मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई ने मुंबई से 80 किलोमीटर दूर करजात स्थित अपने स्टूडियो में बुधवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि देसाई ने सिलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन करीबी सूत्रों का कहना है कि देसाई पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान थे। महाराष्ट्र के दापोली जिले में जन्म देसाई मशहूर कला निर्देश और टेलीविजन निर्माता थे। उन्होंने ज्यादातर काम मराठी और हिंदी फिल्मों में किया है। देसाई की मशहूर फिल्मों में हम दिल दे चुके सनम (1999), लगान (2001), देवदास (2022), जोधा अकबर (2008) और प्रेम रतन धन पायो (2015) शामिल है। देसाई ने अपने 20 साल के करियर के दौरान आशुतोष गोवारिक, विधु विनोद चोपरा, राजकुमार हिरानी तथा संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया। देसाई 2002 में चंद्रकांत प्रोडक्शन की धार्मिक फिल्म देश देवी के साथ फिल्म निर्माता बने। यह फिल्म कच्छ की देवी माता पर आधारित थी।

अक्षरा सिंह का गाना हमके मौसी बना दी रिलीज

मुंबई, 01 अगस्त : भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना ‘हमके मौसी बना दी’ रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का भोजपुरी बोलबम गीत ‘हमके मौसी बना दी’ हार्मोनिया रेकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा इस गाने में बाबा से अपनी बहन के लिए औलाद मांग रही हैं। क्योंकि यह मान्यता है कि इस महीने में बाबा को व्रत के जरिए प्रसन्न करने पर मन वांछित फल की प्राप्ति की जा सकती है। अक्षरा ने बताया कि ‘हमके मौसी बना दी’ आम जनमानस से संवाद स्थापित करने वाला गाना है। इस गाने के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ‘हमके मौसी बना दी’ को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है और शिशिर पांडेय ने इसमें म्यूजिक दिया है। निर्देशक रवि पंडित हैं।

अदा शर्मा की वेबसीरीज कमांडो का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 01 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की आने वाली वेबसीरीज ‘कमांडो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कमांडो में अदा शर्मा और प्रेम परीजा नजर आएंगे। प्रेम परीजा इस वेब सीरीज से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।’कमांडो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अदा शर्मा एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। इस सीरीज की कहानी कमांडो प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नापाक योजना और बायो वॉर के बीच फंसा है। ऐसे में वह अपने देश के साथ-साथ कमांडो भाई को बचाने के लिए मिशन तैयार करता है। कमांडो मेअदा शर्मा और प्रेम परीजा के अलावा तिग्मांशु धूलिया, अमित सियाल, श्रेया सिंह चौधरी, इश्तियाक खान और मुकेश छाबड़ा भी नजर आने वाले हैं। कमांडो 11 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

पीली साड़ी पहन श्वेता तिवारी ने 42 की उम्र में इंटरनेट का पारा किया गर्म, फोटो देख फैंस के छूटे पसीने

मुंबई, 01 अगस्त : एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वो जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का लेटेस्ट साड़ी में फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस भरी अदाएं देखकर हर कोई दीवाना हो गया है। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने बेबाक अभिनय से लोगों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी हर एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने पीली रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का इन तस्वीरों में कातिलाना अंदाज फैंस के दिलों पर खंजर चलाने का काम कर रहा है। फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पूल के अंदर खड़े होकर किलर अदाओं में एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज देते हुए फोटोशूट करवाया है। श्वेता तिवारी अपनी इन तस्वीरों में जमकर पतली कमर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। 42 साल की उम्र एक्ट्रेस की स्लिम फिगर देखकर फैंस एक बार फिर से अपने होश खो बैठे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कॉमेंट करते हैं।

ब्राउन ड्रेस में सुरभि ज्योति ने कराया फोटोशूट, बोल्ड अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

मुंबई, 31 जुलाई : टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बोल्ड और हॉट लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो फैंस को मदहोश कर रही है। सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर अपना खूबसूरत और स्टाइलिश लुक शेयर किया है। ब्राउन कलर की ड्रेस में सुरभि ज्योति बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। ब्राउन कलर की ड्रेस में सुरभि ज्योति बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं। ऐसा पहली बार नही हैं इससे पहले भी वह अपने बोल्ड अवतार से धमाल मचा चुकी हैं। सुरभि ज्योति ने ब्राउन कलर की ड्रेस के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। सुरभि ज्योति ने फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया है। लाइट आईशैडो और ब्राउन लिपस्टिक में सुरभि ज्योति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सुरभि ज्योति बालों को खुला रखा हैं और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देते दिखाई दें रही हैं। जिसे देख फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तरह-तहर कमेंट्स कर रहे हैं।

भूमि पेडनेकर ‘जियो मामी’ की लघु फिल्म प्रतिस्पर्धा की ब्रांड अंबेसेडर बनीं

मुंबई, 31 जुलाई : अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को ‘जियो मामी मुंबई फिल्म उत्सव’ द्वारा मुंबई शहर की थीम पर आयोजित लघु फिल्म प्रतिस्पर्धा ‘डायमेंशन्स मुंबई’ का ब्रांड अंबेसेडर बनाया गया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 18 से 25 साल के युवा फिल्मकार भाग ले सकते हैं। भूमि ने कहा कि वह इस साल ‘डायमेंशन्स मुंबई’ का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ”यह युवा फिल्मकारों के लिए शानदार मंच है। यह उन्हें उनकी निजी कहानियां बयां करने का अवसर देता है। उन्हें अपनी फिल्म बड़े पर्दे पर बड़े श्रोतावर्ग को दिखाने का अवसर मिलता है। मुंबई ने कई दशकों से दुनियाभर के फिल्मकारों को प्रेरित किया है। इस शहर के डीएनए में सिनेमा है।” जियो मामी की निदेशक अनुपमा चोपड़ा ने कहा कि ‘डायमेंशन्स मुंबई’ की अंबेसेडर के रूप में भूमि पेडनेकर का साथ होना खुशी की बात है। ‘डायमेंशन्स मुंबई’ के लिए प्रविष्टियां 31 मई तक जमा की जा सकती हैं।

कल्लू की फिल्म शादी बाई चांस का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 27 जुलाई : भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की आने वाली फिल्म शादी बाई चांस का ट्रेलर उनके जन्मदिन पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म शादी बाई चांस में कल्लू के साथ मुख्य भूमिका में प्रियंका रेवारी और यामिनी सिंह है। फिल्म शादी बाइ चांस का ट्रेलर इंटर10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इसमें दिखाया गया है कि कल्लू की शादी बाय चांस एक ऐसी लड़की से हो जाती है, जो उसे अपना पति तक स्वीकार नहीं करती। फिल्म में कल्लू के ससुर का किरदार अवधेश मिश्रा निभा रहे हैं जिनकी बेटी प्रियंका रेवाड़ी से कल्लू की शादी आपात परिस्थिति में होती है। लेकिन शादी के बाद कल्लू की वाइफ उसे सिर्फ नाम का पति बना कर रखना चाहती है। इसी बीच कल्लू की लाइफ में दूसरी खूबसूरत लड़की स्व. आकांक्षा दुबे की एंट्री होती है। जिससे वहां शादी करना चाहता है और तभी कल्लू की पहली पत्नी आ जाती है। कल्लू ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है। यह मेरे लिए खास आवास है और इस दिन फिल्म का ट्रेलर आना और भी मेरे लिए खास है। मैं अपने चाहने वालों से आज के दिन अपनी फिल्म का ट्रेलर देखने को आग्रह करूंगा। वहीं फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका रेवाड़ी और यामिनी सिंह ने फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद और संजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर कल्लू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल्लू के साथ फिल्म करके बेहद मजा आया। फिल्म बेहद अच्छी बनी है, जो आप ट्रेलर में देख सकते हैं। वहीं कल्लू का आज जन्मदिन है तो आज का दिन हम सब के लिए अपने आप में खास है। हम कल्लू की लंबी आयु की कामना करते हैं। उनके जैसा कलाकार विरले ही होते हैं। वे वन पीस हैं और हम कामना करते हैं कि सफलता की सीढ़ियां हमेशा उनके कदम चूमे। फिल्म शादी बाई चांस का निर्माण रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर से हुआ है। इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव और निर्माता रामा प्रसाद हैं। फिल्म में अरविन्द अकेला (कल्लू), प्रियंका रेवड़ी, अवधेश मिश्रा,आकांक्षा दुबे, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, अनीता रावत, महेश आचार्य, सोनिया मिश्रा और सुष्मिता मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में यामिनी सिंह हैं। कथा, पटकथा एवं संवाद-मनोज पांडे, डी.ओ.पी समीर सैयद हैं। संगीतकार मुन्ना दुबे और साजन मिश्रा हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार हैं। गीतकार मुन्ना दुबे, शेखर मधुर और आशुतोष तिवारी हैं। एक्शन इकबाल सुलेमान हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।