आदित्य ठाकरे ने शेयर की परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी की अनदेखी तस्वीरें

मुंबई, 27 सितंबर : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा रविवार 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने उदयपुर के लीला पैलेस में एक शाही समारोह में शादी की। परिणीति और राघव की शादी में आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए। शादी की तस्वीरें आदित्य ठाकरे ने शेयर की हैं। आदित्य ठाकरे शनिवार को राघव और परिणीति की शादी के लिए उदयपुर गए थे। अब उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें आदित्य ने वेडिंग थीम वाला ऑफ-व्हाइट कुर्ता और उसके ऊपर मल्टी कलर प्रिंटेड जैकेट पहना हुआ है। आदित्य ने फोटो को शेयर करके कैप्शन लिखा ‘आप दोनों को बधाई हो। आपके पूरे जीवन में खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और प्यार की कामना करता हूं।’ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मई में दिल्ली में सगाई की थी। उस वक्त कई राजनीतिक नेता मौजूद थे। इसके बाद अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

रुबीना दिलैक ने खास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कंफर्म की प्रेग्नेंसी, पति संग दिए रोमांटिक पोज

मुंबई, 16 सितंबर: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इन दिनों कैलिफोर्निया में छुट्टियां मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने खास अंदाज में पति अभिनव शुक्ला के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है। रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक शादी के पांच साल बाद मां बनने वाली हैं। ब्लैक जंप सूट में रुबीना बेबी बंप प्लांट करती दिखाई दे रही हैं। गुड न्यूज पर फैंस और उनके दोस्त रिएक्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। रुबीना को निया शर्मा, सनम जौहर, हिमांशु खुराना, सृति झा, चेतना पांडे और कई अन्य लोगों ने मॉम टू बी और डेड टू बी को बधाई दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर क्रूज से कुछ तस्वीरों का साझा करते हुए लिखा- ‘हमने वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया का पता लगाएंगे क्योंकि हमने डेटिंग शुरू की, शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही छोटे यात्री का स्वागत करेंगे! तस्वीरों में दोनों रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं। रुबिना ने हाल ही में अपनी पहली पंजाबी फिल्म की शूटिंग पूरी की है। रुबीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ‘छोटी बहू’, ‘शक्ति,’ ‘झलक दिखला जा’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शो का हिस्सा रही हैं।

अचानक शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

मुंबई, 13 सितंबर: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं। इसके बाद भी फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों की ओर उमड़ रहे हैं। फिल्म ने पांचवें दिन ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद छठे दिन के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपये, चौथे दिन 80.1 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 32.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब छठे दिन यानी मंगलवार को शुरुआती आंकड़े आए हैं, जिसके मुताबिक शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। सैक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को अनुमानित 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद 6 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 345.58 करोड़ रुपये हो गई है। दूसरी ओर, विश्व स्तर पर ‘जवान’ ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके पांच लुक देखने को मिलेंगे। इसके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, रिद्धि डोगरा भी भूमिका निभाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के प्रमुख निर्देशक एटली ने किया है।

फिल्म ‘जवान’ ने रचा इतिहास, चौथे दिन की जबरदस्त कमाई

मुंबई, 11 सितंबर: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होने के बाद ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने वीकेंड के दोनों दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है। फिल्म के रविवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। किंग खान ‘जवान’ ने चौथे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद तीसरे दिन ‘जवान’ ने 77.83 करोड़ की कमाई की। रविवार को चौथे दिन फिल्म ने तीनों दिनों के मुकाबले 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। ‘सैक्निल्क’ की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को ‘जवान’ ने 81 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही ‘जवान’ की चार दिन की कुल कमाई अब 287.06 करोड़ हो गई है। चौथे दिन की कमाई की बात करें तो शाहरुख की ”जवान” ने उनकी ही फिल्म ”पठान” का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही इसने ”केजीएफ 2”, ”गदर 2”, ”बाहुबली 2” जैसी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। चौथे दिन ”पठान” ने 51.5 करोड़, ”केजीएफ 2” ने 50.35 करोड़, ”बाहुबली 2” ने 40.25 करोड़ और ”गदर 2” ने 38.7 करोड़ का कलेक्शन किया। इस बीच दर्शक ”जवान” को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों के बाहर भीड़ लगा रहे हैं। फिल्म ने महज चार दिनों में 287 करोड़ की कमाई कर ली है। तो अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से जारी रही तो इस हफ्ते के अंत तक फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर 500 करोड़ की तरफ बढ़ जाएगी।

प्रियंका चाहर चौधरी ने पहनी छोटी ड्रेस, कैमरे के सामने दिए एक से बढ़कर एक पोज

मुंबई, 09 सितंबर: सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल अंकित गुप्ता की खास दोस्त प्रियंका अपने बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की बेहद प्यारी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका ने व्हाइट कलर की छोटी स्कर्ट और ब्रालेट टॉप वाली ड्रेस कैरी की हुई है। इसी के साथ मैचिंग कलर की हाई हिल्स पहनकर एक्ट्रेस ने अपने लुक को और भी शानदार बनाया है। साथ ही प्रियंका चाहर ने ड्रेस की मैचिंग की रिंग और बड़े बड़े ईयररिंग्स प्रियंका के लुक में चार चांद लगे रहे हैं। उनका कातिलाना अवतार देख फैंस बेकाबू हो गए हैं। प्रियंका का ये अब तक का सबसे बोल्ड लुक है। आप फोटो में देख सकते हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी ने अदाओं के जलवे बिखेरते हुए कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। अब एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका चाहर चौधरी व्हाइट ग्लैमरस ड्रेस में शानदार मेकअप और स्टाइल से वह हर किसी को आकर्षित करती दिख रही हैं। फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 से फेम मिला था। शो में फराह खान ने तो उन्हें दीपिका पादुकोण तक कह दिया था।

श्वेता शारदा करेंगी मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व

मुंबई, 29 अगस्त : भारत को नई मिस डीवा मिल गई है, जो 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये खिताब जीता है चंडीगढ़ की श्वेता शारदा ने। बीती रात मुंबई में मिस डीवा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें श्वेता के सिर मिस डीवा का ताज सजा। उन्होंने कई हसीनाओं को पछाड़ यह खिताब अपने नाम किया। अब श्वेता को मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिली है।आइए उनके बारे में विस्तार से जानें।श्वेता चंडीगढ़ से हैं। 16 साल की उम्र में वह मुंबई आ गई थीं। श्वेता न सिर्फ मॉडलिंग, बल्कि डांस करने में भी माहिर हैं। उनकी उम्र 22 साल है। वह डांस दीवाने, डांस प्लस और डीआईडी सहित कई रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।यही नहीं श्वेता ने शो झलक दिखला जा में कोरियोग्राफर के तौर पर भी हिस्सा लिया था। फेमिना के मुताबिक, श्वेता ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री ली है।एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि उनकी जिंदगी का सबसे गर्व भरा पल वो था, जब उन्होंने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, मौनी रॉय और माधुरी दीक्षित संग काम किया और उनसे डांस सिखा।उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित सुष्मिता सेन ने किया है। श्वेता का मानना है कि हर लड़की को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी शिक्षा और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। एक सुरक्षित संसार के लिए लड़कियों को मजबूत बनाना जरूरी है।श्वेता को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्हें हाल ही में जाने-माने गायक जुबिन नौटियाल और तुलसी कुमार के गाने मस्त आंखें के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। मिस डीवा यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता में सवाल-जवाब के दौरान जब श्वेता से उनके जीवन के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने झट से अपनी मां का नाम लिया।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता की परवरिश अकेले उनकी मां ने की है। हर साल की तरह इस साल भी मिस यूनिवर्स 2023 का आगाज होने जा रहा है। यह इसका 72वां संस्करण होगा। ये प्रतियोगिता 18 नवंबर को अमेरिका के अल साल्वाडोर में आयोजित होगी।प्रतिस्पर्धा के लिए 54 देशों की सुंदरियों का चयन किया गया है। खास बात यह है कि 66 सालों में ऐसा पहली बार होगा, जब इस प्रतियोगिता में शादीशुदा महिलाएं और माएं भी भाग ले सकेंगी।यह नियम इसी साल लाया गया है।

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कृति सैनन ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा

मुंबई, 26 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म मिमी के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सैनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कृति सैनन बेहद खुश है। इस बीच वह अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। कृति और उनकी छोटी बहन नूपुर ने दर्शन के बाद लोगों के बीच बप्पा का प्रसाद बांटा। उन्होंने वहां मौजूद सभी को अपनी जीत की खुशी में मिठाईयां भी खिलाई और सबको थैंक्स भी कहा। कृति ने अपने माता-पिता और बहन के साथ वहां मौजूद लोगों के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई।

ब्लैक ड्रेस में निक्की तंबोली ने तोड़ दी सारी हदें

नई दिल्ली, 26 अगस्त : ‘बिग बॉस 14’ फेम निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने चाहने वालों के साथ अपने पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में निक्की ने ब्लैक आउटफिट में तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद हॉट लग रही हैं। ब्लैक ड्रेस में निक्की अपने हुस्न को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही अपने हॉटनेस का तड़का लगा रही हैं। इन तस्वीरों में निक्की इतनी खूबसूरत लग रही हैं। निक्की ने इतना हॉट फोटोशूट कराया है कि फैंस के होश उड़ गए हैं। इस लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए निक्की ने लाइट मेकअप किया है और बालों को ओपन ही रखा है। अब फैंस भी उनके इस अवतार की तारीफे करते नहीं थक रहे हैं। निक्की तंबोली इन फोटोज में एक्ट्रेस कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की अदाएं इतनी ज्यादा कातिलाना है कि लोग उनके इस फोटोशूट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में ब्लैक लो-वेस्ट स्कर्ट को छोटे से रिवीलिंग ब्रालेट के साथ पेयरअप किया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। एक्ट्रेस का हॉट लुक देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। निक्की ने अपने इस लुक को शाइनी सटल बेस, न्यूड ग्लॉसी लिप्स और स्मोकी आईज से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को मैसी टच देकर ओपन रखा हुआ है। वहीं निक्की तंबोली का ब्लैक लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं। निक्की तंबोली ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है, उनका नूरानी चेहरा भी बेमिसाल लग रहा है।

सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम का बनेगा सीक्वल

मुंबई, 21 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम का सीक्वल बनाया जायेगा। सनी देओल की फिल्म गदर 2 हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरडुपर हिट साबित हुयी है। सनी देओल की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ के सीक्वल को लेकर खबर सामने आई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म मां तुझे सलाम के सीक्वल और टाइटल का अनाउंसमेंट किया। इस पोस्टर में तिरंगा बना हुआ है और तिरंगे के रंग में ही फिल्म का टाइटल ‘मां तुझे सलाम 2’ लिखा है। ‘मां तुझे सलाम’ वर्ष 2002 में रिलीज हुई थी। मां तुझे सलाम में सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में एक डायलॉग था, ‘दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे। फिल्म मां तुझे सलाम के सीक्वल के पोस्टर में लिखा है, दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो लाहौर भी छीन लेंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

सबसे बोल्ड टीवी रियलिटी शो होस्ट करेंगी दिव्या अग्रवाल, होगी रोमांस की सारी हदें पार

मुंबई, 21 अगस्त: दिव्या अग्रवाल कई रियलिटी शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा रह चुकी हैं. हालाँकि, इस बार पहली बार एक होस्ट की भूमिका निभाने वाली हैं. दिव्या को किस इश्क एन कनेक्शन्स (के.आई.एन.के) नाम के एक रिलेशनशिप-बेस्ड रियलिटी शो की होस्टिंग के लिए चुना गया है. यह शो छह जोड़ों के एक-दूसरे के लिए प्यार का टेस्ट लेगा. दमन और दीव में फिल्माए गए इस शो में इन जोड़ों को मुश्किल सिचुएशन्स में रखा जाएगा. साथ ही, यह शो अतरंगी ओटीटी और टीवी पर आएगा. दिव्या अग्रवाल स्प्लिट्सविला की रनरअप हैं और ऐस ऑफ स्पेस की विनर हैं. इसलिए, एक्ट्रेस को रिश्ते पर आधारित रियलिटी शो की मेजबानी करते देखना खुशी की बात होगी. के.आई.एन.के में मसाला जोडऩे के लिए, जोड़ों के एक्स लवर्स भी नाटक, पछतावा, दिल टूटना और झगड़े पैदा करने के लिए ऐंटर करेंगे. विजेता बनने के लिए जोड़ों को कड़ी मेहनत करनी होगी. दिव्या अग्रवाल ने शो के बारे में कहा, इस शो ने कॉन्सेप्ट से ही मेरा ध्यान आकर्षित किया, बहुत सारे डेटिंग रियलिटी शो हैं, लेकिन यह काफी आशाजनक और ताज़ा लगता है. साथ ही, 5 साल पहले एक डेटिंग रियलिटी शो की प्रतियोगी होने से लेकर अब इसकी मेजबानी करने तक, भाग्य ने एक बड़ी भूमिका निभाई है. इस शो में काफी दिलचस्प प्रतियोगी हैं, और मैं टीवी और ओटीटी पर इस अनोखे शो को देखने के लिए दर्शकों का इंतजार नहीं कर सकता.दिव्या अग्रवाल 2017 में एमटीवी स्प्लिट्सविला 10 की रनरअप रही हैं. उन्होंने 2021 में बिग बॉस ओटीटी भी जीता. वह रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स, कार्टेल और अभय सीरीज में भी दिखाई दी हैं.