छपरा, 18 नवंबर: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में गीतों धुन चारों तरफ सुनाई दे रही है। छपरा की बेटी व फिल्म अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल का छठ पूजा पर गाना रिलीज हुआ है। सागर सरगम म्यूजिक ने ऋषिका सिंह चंदेल अभिनीत नया गीत ‘छठ बरतिन करेली गुहार’ लॉन्च किया है। सात मिनट के इस गीत में बिहार के महापर्व छठ की महत्ता बताई गई है। यह गीत सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर काफी पसंद की जा रही है। कई टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभा चुकी चर्चित अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल और लोकप्रिय अभिनेता चंदन रॉय इस वीडियो में मुख्य भूमिका में हैं। इसके निर्माता सागर श्रीवास्तव व निर्देशक शैलेंद्र तिवारी है। संगीत साजन मिश्रा का है जबकि लीरिक्स हृदय नारायण झा ने लिखे हैं। अपनी सुमधुर आवाज से नवोदित गायिका हनी प्रिया ने इस छठ गीत में जान डाल दिया है। ऋषिका विद्या’ ‘लवपंती’, ‘जय संतोषी मां’, ‘नई सोच’ जैसी धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। और अब इस छठ गीत से वो अपने चाहने वालों को एक मधुर सौगात दे रही हैं। ऋषिका सिंह चंदेल मुख्य रूप से बिहार के छपरा की रहने वाली हैं। और मुंबई में रहते हुए उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी एक मजबूत पहचान ली हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका जबरदस्त क्रेज है। ऋषिका कहती हैं कि बिहार के लोगों से उन्हें बहुत सपोर्ट और प्यार मिला है और ऐसे में इस छठ गीत के माध्यम से वो अपने बिहार के फैंस को भी एक खुशी देने का प्रयास कर रही हैं। गौरतलब है कि छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है। इसकी शुरुआत नहाए-खाए से शुरू होकर खरना और फिर डूबते व उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पारण के साथ समाप्त किया जाता है। इन भावों को ‘छठ बरतिन करेली गुहार’ गीत में बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है।
भगवान श्रीराम की भूमिका निभाना सम्मान की बात होगी : रणबीर कपूर
मुंबई, 26 अक्टूबर: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि सिल्वर स्क्रीन पर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाना उनके लिए सम्मान की बात होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण को लेकर चर्चा है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका में होंगे। रणबीर कपूर ने इस फिल्म को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने कहा कि रामायण एक बड़ा प्रोजेक्ट हैं। उस पर बहुत सारा काम करना होगा। अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। मैं चाहता हूं कि जल्द सब कुछ तय हो जाए। फिलहाल मैं कई और कहानियां भी सुन रहा हूं।यदि सब सही रहा, तो रामायण मेरी अगली फिल्म हो सकती है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता हूं। भगवान श्रीराम की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।
नियॉन कलर की ड्रेस पहन मौनी रॉय ने दिए सेक्सी पोज, बोल्ड तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
मुंबई, 17 अक्टूबर: बी-टाउन की ग्लैमरस और खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय आए दिन अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस का दिल मचलती रहती हैं। उनका हर कातिलाना अवतार सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगता है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन तस्वीरों में उनका सिजलिंग अवतार देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। मौनी रॉय हमेशा अपनी फिटनेस और हॉटनेस के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी हर एक कातिलाना अदाओं पर अपना दिल हार जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद हॉट लग रही हैं। मौनी रॉय जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो अक्सर अपनी अदाओं से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने नियॉन कलर की स्टाइलिश बॉडीफिटेड आउटफिट पहना हुआ है। एक्ट्रेस अपने इस लुक में बेहद ही सिजलिंग और हॉट लुक्स में किलर पोज देते हुए कैमरे के सामने अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि उनके कर्वी फिगर को देख फैंस की नजरें उन पर से हटना मुश्किल हो गई है। हर कोई उनके इस लुक का दीवाना हुआ जा रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस मौनी रॉय का हर एक लुक फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बना रहता है। साथ ही फैंस उनका ये ड्रेसिंग सेंस देखकर उनसे टिप्स भी मांगते नजर आ रहे हैं।
मुझे नहीं लगता कि कोई शाहरुख जैसा रोमांस कर सकता है : रानी मुखर्जी
मुंबई, 16 अक्टूबर: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी आइकोनिक फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके को-स्टार शाहरुख खान ने उन्हें रोमांस करना सिखाया है। रानी निर्देशक करण जौहर और शाहरुख के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। शाहरुख के बारे में बात करते हुए ‘चलते चलते’ फेम एक्ट्रेस ने कहा, “शाहरुख ने मुझे रोमांस करना सिखाया। जब शाहरुख कहते हैं कि युवाओं को रोमांस करने दो, तो मुझे नहीं लगता कि कोई उनके जैसा रोमांस कर सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “जब मैं 17 साल की थी तब मैंने फिल्में करना शुरू कर दिया था और यह हैरानी वाली बात है कि मेरी एक बेटी है जो दिसंबर में आठ साल की होने वाली है। तो, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे मेरी बेटी इस फिल्म में थी।” रानी ने सना सईद का जिक्र किया, जिन्होंने रोमांटिक ड्रामा में अंजलि खन्ना का किरदार निभाया था। फिल्म में अंजलि खन्ना टीना और राहुल की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने अपने किरदार पर प्यार बरसाने के लिए फैंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “टीना को प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं एक न्यूकमर थी, शाहरुख और काजोल पहले ही ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) कर चुके थे, ये जोड़ी शानदार है।” रानी ने कहा, “मैं बहुत घबरायी हुई थी कि ऑडियंस यह स्वीकार नहीं करेगी कि अंजलि के रहते राहुल को टीना से प्यार हो गया। लेकिन, वह सब करण की राइटिंग थी, जो उन्होंने लिखा और उसे साकार किया।” करण द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘कुछ कुछ होता है’ धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। बता दें कि रानी को आखिरी बार ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में देखा गया था।
बदरी-केदार के दर्शन को पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी
गोपेश्वर, 13 अक्टूबर: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शुक्रवार को बदरीकेदार के दर्शन किए। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने दोनों स्थानों पर उनका स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया। शुक्रवार को पहले अभिनेत्री रानी मुखर्जी केदारनाथ धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद रानी बदरीनाथ धाम पहुंचीं। बदरीनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।
माफी मांगने के बाद फिर पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए अक्षय कुमार
मुंबई, 09 अक्टूबर : पिछले साल सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने वाले अक्षय एक बार फिर पान मसाला के विज्ञापन में नजर आये हैं। इस विज्ञापन में अक्षय के साथ अजय देवगन और शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। विज्ञापन का वीडियो शेयर कर नेटिजन्स अक्षय की आलोचना कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मैच के दौरान शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार का एक पान मसाला ब्रांड का नया विज्ञापन प्रसारित हुआ। इस ऐड को देखकर फैंस हैरान रह गए, क्योंकि पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करने के लिए अक्षय ने पिछले साल सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। अब डेढ़ साल बाद वह फिर से एक पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए हैं। अक्षय कुमार ने कहा था कि वह अब पान मसाला का विज्ञापन नहीं करेंगे, क्योंकि इससे उनके प्रशंसक बहुत निराश थे। अब फिर से पान मसाला के विज्ञापन में नजर आने के बाद एक नेटीजन ने कमेंट किया है कि पैसे के लिए अक्षय कुमार कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने कहा, चूंकि अक्षय की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, इसलिए वह फिर से पानमसाला का प्रचार कर रहे हैं। जब अक्षय कुमार ने मांगी माफी उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था, “मुझे माफ़ करें। मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ-साथ आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में मैंने आपकी विभिन्न टिप्पणियां पढ़ी हैं। इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा है। मैंने पहले कभी तंबाकू सहित किसी अन्य उत्पाद का समर्थन नहीं किया है और न ही कभी करूंगा।”
भोजपुरी रियलिटी शो सुर संग्राम को होस्ट करेंगे प्रदीप पांडेय चिंटू
मुंबई, 08 अक्टूबर: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू भोजपुरी रियलिटी शो सुर संग्राम को होस्ट करेंगे। प्रदीप पांडेय चिंटू टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल एप पर प्रसारित होने वाले रियालिटी शो सुर संग्राम को होस्ट करेंगे। इस शो का निर्माण साई बाबा स्टूडियो लिमिटेड कर रही है। इस शो को इससे पहले मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे कलाकार होस्ट कर चुके हैं। सुर संग्राम संगीत आधारित शो है और इसमें भोजपुरी के प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दिया जाता है। इस शो को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसे शो यह दिखाते हैं कि भोजपुरी कितनी आगे बढ़ रही है। इस शो का हिस्सा बन कर बेहद खुशी हो रही है। मैं चाहूँगा कि इस शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली कलाकार आयें और अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाएं।बतौर फिल्म स्टार ऐसे शो में आता रहा हूँ। लेकिन बतौर होस्ट यह मेरे लिये अच्छा अनुभव देने वाला है। मुझे लगता है इस शो को आपने पहले भी खूब पसंद किया है। रियलिटी शो सुर संग्राम का यह सीजन भी सबों को बेहद पसंद आएगी। इसमें कई नयापन दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसलिए अभी से हो जाईए तैयार।
‘द वैक्सीन वॉर’ के टिकटों पर ‘बाय वन-गेट वन’ का ऑफर, निर्माता ने की थियेटर तक जाने की अपील
मुंबई, 01 अक्टूबर: बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का जादू फीका पड़ने के बाद अब निर्माताओं ने टिकटों पर ‘बाय वन-गेट वन’ का ऑफर शुरू किया है। 28 सितंबर को पूरे विश्व भर में बड़े स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद फिल्म कमाई के मामले में कोई कमाल नहीं कर सकी है। निर्माताओं को दर्शकों से फिल्म देखने के लिए थियेटर तक जाने की अपील करनी पड़ रही है। चूंकि, फिल्म भारत, भारतीय वैज्ञानिकों और महिलाओं की भावना का जश्न मनाती है और देश को सुरक्षित बनाने के लिए टीके विकसित करने में उनके प्रयासों पर भी प्रकाश डालती है, इसलिए निर्माताओं ने टिकटों पर ‘बाय वन-गेट वन’ का ऑफर शुरू किया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, “ऐसा कोई नहीं है, जिसके शरीर में यह टीका नहीं है।” हम बहुत आसानी से भूल जाते हैं, लेकिन यह फिल्म प्रयासों की एक बड़ी याद दिलाती है। वैज्ञानिकों के त्याग, संघर्ष और सफलता की वजह से हम आज जीवित हैं। यह फिल्म भारत का उत्सव है, हमारे वैज्ञानिकों का उत्सव है और महान भारतीय भावना का उत्सव है। कृपया अपने परिवार के साथ ‘द वैक्सीन वॉर’ देखें और अपने बच्चों को भी दिखाएं।” ‘द वैक्सीन वॉर’ में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म उस संकट के समय की कहानी बताती है, जब भारत ने कोरोना वैक्सीन विकसित की थी। यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रदर्शित हो रही है, लेकिन दर्शकों का टोटा है।
ऑरेंज आउटफिट में प्रियंका चाहर ने बिखेरा हुस्न का जादू, अंदाज देख फैंस को आई ‘बेशरम रंग’ की याद
मुंबई, 01 अक्टूबर: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी आज इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ नए-नए लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस की नए फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के हालिया लुक ने उनके फैंस को दीवाना कर दिया है। प्रियंका की तस्वीरें देखने के बाद फैंस ने उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से कर दी। ऑरेंज रंग में रंगीं प्रियंका को देखकर लोग अपना दिल हार रहे हैं। प्रियंका चाहर चौधरी ऑरेंज आउटफिट में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे अंदर की धूप को चैलेंज कर रही हूं।’ उड़ारियां एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से की और लिखा, ‘टीवी की दीपिका पादुकोण।’ कुछ ने तो उन्हें देखकर ‘बेशरम रंग’ गाने को याद करना शुरू कर दिया। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हुस्न की बिजलियां गिराते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी ‘उड़ारियां’ का हिस्सा थीं और अंकित गुप्ता के साथ उनकी दोस्ती को काफी सराहा गया। आप फोटो में देख सकते हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी ने अदाओं के जलवे बिखेरते हुए कैमरे के सामने एक से बढ़कर पोज दिए हैं। अब एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राघव चड्ढा संग शादी के लिए परिणीति चोपड़ा ने ‘ओ पिया’ गाना किया रिकॉर्ड
मुंबई, 27 सितंबर : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के लिए ‘ओ पिया’ गाना रिकॉर्ड कर अपनी शादी के दिन को और भी खास बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गाना 24 सितंबर को आयोजित डी-डे पर बजाया गया था। ‘ओ पिया’ नाम के इस रोमांटिक ट्रैक को खुद परिणीति ने गाया है। गाने के बोल हिंदी और पंजाबी में हैं। ट्रैक को फिलहाल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने को गौरव दत्ता ने संगीतबद्ध किया है। वहीं गौरव, सनी एमआर और हरजोत कौर ने मिलकर लिरिक्स लिखे हैं। 24 सितंबर को परिणीति और राघव ने उदयपुर के आलीशान द लीला पैलेस में शादी की। शादी में कई राजनेता और मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि, परिणीति की ‘मिमी’ दीदी यानी प्रियंका चोपड़ा जोनस शादी में नहीं पहुंच पाईं। उनकी मां मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका काम में बिजी थीं, इसलिए नहीं आ सकीं। शादी के जश्न में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा शामिल हुए।