Headline
डिजिटल एडवर्ड्स: दिल्ली के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में अग्रणी
शरीफ सिमनानी स्किन क्लिनिक पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया झंडा तोलन, पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि

फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 : स्वर भूषण अवार्ड कुमार सोनू एवं अलका याग्निक को मिला

पटना, 29 जनवरी : भोजपुरी संगीत जगत में 60 साल बाद पहली बार फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स का आयोजन किया गया, जहां भोजपुरी संगीत में विशेष योगदान के लिए कलाकारों को सम्मानित किया गया। फिलमची भोजपुरी के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन 60 साल में पहली बार हुआ। इसमें बेस्ट सिंगर फिल्म का अवार्ड खेसारीलाल यादव को दिया गया, जबकि गोल्डन वाइस ऑफ ईयर पवन सिंह चुने गये. वहीं, स्वर भूषण अवार्ड कुमार सोनू एवं अलका याग्निक दिया गया है। इस कार्यक्रम का टेलीविजन प्रीमियर 10 फरवरी 2024 को फिलमची भोजपुरी पर होगा। उन्होंने बताया कि ऐसा भव्य आयोजन पहली बार पटना की धरती पर हुआ।

फिलमची भोजपुरी, श्याम स्टील और यशी फिल्म्स अभय सिन्हा के द्वारा फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, रितेश पांडेय, पवन सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी सुरमई आवाज से दर्शकों का मनमोह लिया। वहीं कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज पर पूरा ऑडिटोरियम उनके नाइनटीज के गानों पर झुमने लगे। खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव, कपिल शर्मा शो फेम असगर अली, अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, नीलम गिरी, ऋतु सिंह ने दी। इस कार्यक्रम में एंकरिंग संकेत और मोनालिसा ने किया। इस मौके पर फिलमची के ऑनर आदित्य पिट्टे, श्याम स्टील के ललित बेरीवाल, इंपा अध्यक्ष सह यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फिलमची म्यूजिक अवार्ड में बेस्ट सिंगर फीमेल प्रियंका सिंह (माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी), बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर 2023 रजनीश मिश्रा (माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी), बेस्ट लिरिक्स राइटर 2023 आशुतोष तिवारी (फिल्म आसरा), बेस्ट डेब्यू सिंगर मेल अमरजीत जयकार (विवाह 3), बेस्ट डेब्यू सिंगर फीमेल संगीता कर्जना (माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी), बेस्ट एल्बम सॉन्ग ऑफ़ द ईयर धानी हो सब धन बाटे आशी म्यूजिक, राइजिंग डिजिटल स्टार 2023 टुनटुन यादव, ट्रेंडिंग वॉइस ऑफ़ द ईयर फीमेल शिवानी सिंह, वायरल वॉइस ऑफ़ द ईयर मेल अरविंद अकेला कल्लू, वायरल वॉइस ऑफ़ द ईयर फीमेल शिल्पी राज, भोजपुरी संगीत जनक स्वर्गीय चित्रगुप्त जी, फोक क्वीन ऑफ़ भारत सम्मान पद्म भूषण शारदा सिन्हा को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top