गिरिडीह, 17 नवंबर: दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केदार हाजरा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। हेमन्त सोरेन ने कहा मणिपुर जैसे राज्यों में आदिवासी महिलाओं से साथ अत्याचार हो रहा है। यह किसी से छुपा नहीं है।

केंद्र सरकार ने महंगाई को आसमान पर चढ़ा रखा है। महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ये लोग फूट डालो राज करो की नीतियों को अपनाते हैं। राज्य अलग हुए 24 वर्ष हो गए, इस झारखण्ड को देश का सबसे अमीर राज्य होना चाहिए था, यहां से पलायन रुकना चाहिए था। लेकिन उनकी गलत नीतियों की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई। इसलिए इस चुनाव में आप महा गठबंधन की सरकार को मजबूत करने का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा हम लोगों ने 5 वर्ष तक आपके बीच में सेवा की है जो चुनौती हमने देखी है, वह राज्य अलग होने के बाद किसी सरकार को ऐसी चुनौती नहीं मिली थी। कोरोना संक्रमण काल में केंद्र सरकार एकाएक लॉकडाउन लगा देता है और यही गिरिडीह, जमुआ, गांडेय समेत अन्य क्षेत्र के हजारों लोग देश के विभिन्न राज्यों में फंस जाते हैं।

केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार सभी को सड़कों पर छोड़ देती है। लेकिन आपकी गठबंधन सरकार ने आप सभी को सुरक्षित लाने में सफल हुई थी।उन्होंने आगे कहा कि जिस सरकार के ऊपर गरीब गुरबा का आशीर्वाद हो उसे कोई कुछ नहीं कर सकता। गठबंधन की सरकार राज्य के गरीबों के हाथों को मजबूत कर रही है। भाजपा नहीं चाहता कि गरीब- गुरबा मजबूत हो, इसलिए इन्होंने चुनाव को भी समय से पहले कराने का काम किया है। हेमन्त सोरेन ने कहा हम लोगों ने झारखंड के लोगों को मजबूत करने के लिए बकाया बिजली बिल माफ किया, किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया है, माता एवं बहनों को सम्मान स्वरूप सम्मान राशि प्रदान की गई।

अब माता बहनों की सम्मान राशि दिसंबर से 2500 रुपया होने जा रहा है। आने वाले 5 वर्ष में हर परिवार तक एक लाख पहुंचाने का हम वादा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा नौडीहा और नीमडीह प्रखंड की बात सामने आ रही है। आप सभी महा गठबंधन की सरकार को मजबूत करें। आपकी सभी मांगे पूरी होंगी।

Rajnish Pandey
A media professional with experience in print and digital journalism, handling news editing and content management with a focus on accuracy and responsible reporting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *