Headline
डिजिटल एडवर्ड्स: दिल्ली के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में अग्रणी
शरीफ सिमनानी स्किन क्लिनिक पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया झंडा तोलन, पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
नारद बाबा के आश्रम पर श्री सहस्त्रचण्डी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा की तैयारी पूरी
दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
लोकसभा का सत्र सोमवार से, महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने पर सदन में शोरगुल के आसार
महाराष्ट्र: नीट पेपर लीक मामले में दो शिक्षक गिरफ्तार
अब मोतिहारी में गिरा निर्माणाधीन पुल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
इसरो का एक और कीर्तिमान, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले विमान की तकनीक का तीसरा परीक्षण भी सफल
बिहार में 26 जून से होने वाली शिक्षक सक्षमता परीक्षा स्थगित, जल्द घोषित की जाएगी नई तिथि

झारखंड: भाजपा सात, कांग्रेस दो, झामुमो एक लोकसभा सीट पर आगे

रांची, 04 जून : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सात लोकसभा सीट, कांग्रेस दो और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय मंत्री एवं मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से 9,880 मतों से पीछे हैं।

उन्होंने बताया कि पलामू में पहले दौर की मतगणना के बाद पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं भाजपा के मौजूदा सांसद वीडी राम राजद उम्मीदवार ममता भुइयां से 11,182 मतों से आगे हैं।

दुमका में भाजपा की सीता सोरेन झामुमो के नलिन सोरेन से 7,569 मतों से आगे हैं। तीन बार झामुमो विधायक रहीं सीता लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुई थीं।

पहले चरण की मतगणना के बाद गोड्डा में भाजपा के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप यादव से 2,791 मतों से आगे हैं।

जमशेदपुर में भाजपा के विद्युत बरन महतो झामुमो के सुनील कुमार मोहंती से 7,074 मतों से आगे हैं।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा में भाकपा (माले) लिबरेशन के विनोद कुमार सिंह से आगे हैं।

हजारीबाग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जे. पी. पटेल भाजपा के मनीष जायसवाल से केवल 74 मतों से आगे हैं।

राजमहल (सुरक्षित) सीट पर झामुमो के विजय हंसदक भाजपा के तलत मरांडी से 1,519 मतों से आगे हैं।

गिरिडीह में आजसू पार्टी के सीपी चौधरी आगे हैं।

झारखंड में 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। कुल 244 उम्मीदवार मैदान में हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा, ‘‘चतरा और कोडरमा में मतगणना के अधिकतम 27-27 दौर होंगे, जबकि खूंटी में 16 दौर होंगे। गांडेय विधानसभा सीट के उपचुनाव में 24 दौर की मतगणना होगी।’’

कुल मिलाकर आठ मौजूदा सांसद और 12 विधायक संसदीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top