Headline
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है भाजपा: विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली में फिलहाल लागू नहीं होगा आयुष्मान भारत योजना, उच्च न्यायालय के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
भ्रष्टाचार से निपटने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की भर्ती को प्राथमिकता दी जाएगी: लोकपाल प्रमुख
अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए की घोषणा, सरकार बनने के बाद बस में सफर रहेगा फ्री
राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे; मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं, कहा- ‘केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’
शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, दिल्ली में जीत का दावा
मुंबई: सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
यात्रा को आसान बनाना भारत की एक बड़ी प्राथमिकता हैः मोदी
दिल्ली ने किया रघुकुल नायक श्री राम रामलीला का अनुभव

शाहदरा के नत्थू कालोनी चौक फ्लाईओवर के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

नई दिल्ली, 27 नवंबर : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार के भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली में वाहन चालकों को अपनी जान खतरे में डालकर फ्लाईओवर से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने आज क्षेत्रीय भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन के साथ नत्थू कॉलोनी चौक, शाहदरा पर बने इस फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण आज वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर इस फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बनाया गया यह फ्लाईओवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। भ्रष्टाचार के कारण फ्लाईओवर के निर्माण की क्वालिटी से समझौता कर लोगों की जान को खतरे में डाल दिया गया। गुप्ता ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी और दिल्ली टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीटीडीसी) द्वारा 2017 में किया गया था और लोगों को समर्पित कर दिया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही निर्माण में खामियों के कारण इस पर दरारें आ गई और स्लैब्स गिरने लगे। नतीजतन, इस पर से भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। आज इस प्रतिबंध को सात साल हो चुके हैं और अब इसे हटाने के लिए और इसके निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन द्वारा इसकी जांच करवाने के लिए हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट को दिल्ली सरकार को फटकार लगानी पड़ी।

गुप्ता ने कहा कि इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार पर परोक्ष रूप से हाई कोर्ट ने टिप्पणी की है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण तीन साल पहले पुल के निर्माण में तकनीकी खामियों का पता लगाने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त किए गए तकनीकी सलाहकार ने अपनी रिपोर्ट तक नहीं दी है। उन्होंने सवाल किया कि अगर यह फ्लाईओवर भारी वाहनों के लायक नहीं था तो इसको बनाने का फायदा ही क्या? यदि यह निर्धारित नियमों और क्वालिटी के हिसाब से नहीं बना तो इसके लिए कंपलीशन सर्टिफिकेट कैसे जारी कर दिया गया। अगर इसमें खामियां थीं तो इसकी जांच का आदेश क्यों नहीं दिया गया।

गुप्ता ने कहा कि फ्लाईओवर हमेशा क्षेत्र के यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं और सभी वाहनों को इन पर से गुजार जाता है। लेकिन नत्थू कॉलोनी का यह फ्लाईओवर सीमेंट और कंक्रीट से बनने की बजाय भ्रष्टाचार की नींव पर बनाया गया और आज इसका इस्तेमाल केवल दोपहिया वाहन चालक या साइकिल वाले ही कर पा रहे हैं। गुप्ता ने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए करने के बावजूद जनता को इसका फायदा नहीं मिल पाया। गुप्ता ने कहा कि आप नेताओं के भ्रष्टाचारी दृष्टिकोण के कारण दिल्ली सरकार के सभी विभागों में जमकर लूट हुई है। चाहे वह अस्पतालों में निर्माण हो या फिर स्कूलों में क्लासरूम, सभी के सभी प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से फ्लाईओवर के निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back To Top