Headline
‘सरके चुनर तेरी’ विवाद: महिला आयोग सख्त, नोरा फतेही-संजय दत्त समेत कई सितारों को समन
दिल्ली में 93 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर कार्रवाई, बिना अनुमति चलाने पर नोटिस
ईरान-इजरायल-अमेरिका टकराव: खाड़ी के ऊर्जा ठिकानों पर हमले, दुनिया के सामने बड़ा संकट
दिल्ली-NCR में हल्की बारिश जारी, IMD का येलो अलर्ट
पालम के साध नगर में भीषण अग्निकांड: चार मंजिला इमारत में फंसे एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, 3 बच्चे घायल
ईद से पहले डर का माहौल: उत्तम नगर के मुस्लिम परिवारों का पलायन शुरू, धमकियों का आरोप
भारतीय क्रिकेट में फैन आर्मी कल्चर: Ravichandran Ashwin की चेतावनी
भारतीय क्रिकेट में फैन आर्मी कल्चर: Ravichandran Ashwin की चेतावनी और बड़ा खुलासा
मैनचेस्टर सिटी vs रियल मैड्रिड
मैनचेस्टर सिटी vs रियल मैड्रिड 1-2: प्लेयर रेटिंग, मैच विश्लेषण और चैंपियंस लीग रिपोर्ट
इंदौर में भीषण आग का तांडव: इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्जिंग से धमाका, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई गंभीर

कटक: ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। यह दर्दनाक घटना अस्पताल के एक वार्ड में हुई, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की पुष्टि पुलिस कमिश्नर ने की है।

जानकारी के मुताबिक देर रात अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजन सो रहे थे। इसी दौरान अचानक वार्ड में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे वार्ड में धुआं भर गया। धुआं फैलते ही मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई मरीज खुद को बचाने के लिए वार्ड से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

आग लगते ही अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सबसे पहले अस्पताल की अपनी फायर यूनिट ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

धुएं और आग की वजह से कई मरीजों की हालत बिगड़ गई। आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। वहीं अन्य गंभीर मरीजों को अस्पताल के न्यू मेडिसिन आईसीयू में स्थानांतरित कर इलाज जारी रखा गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल प्रबंधन या मेडिकल कॉलेज की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में बार-बार आग लगने की घटनाओं को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग और आम लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back To Top